वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
टक्कर इतनी तेज थी कि टैक्सी एक पुराने मकान को तोड़कर भीतर घुस गई
हावड़ा। बाली के जीटी रोड पर आधी रात को एक भीषण कार दुर्घटना हुई। सीमेंट मिक्सिंग डम्पर के टक्कर से पीली टैक्सी लगभग टुकड़े-टुकड़े हो गई। बुधवार मध्य रात्रि को हुई इस घटना में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई। 3 अन्य लोग घायल हो गए। उनकी हालत भी गंभीर है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार यह दुर्घटना बाली थाना क्षेत्र के देवानगाजी इलाके में घटी। दुर्घटना में पीली टैक्सी लगभग मुड़ गई और डम्पर के नीचे कुचल गई। बाली पुलिस स्टेशन और अग्निशमन दल घटनास्थल पर पहुंचे। डम्पर को पहले अर्थमूवर से हटाया गया। इसके बाद गैस कटर का उपयोग करके टैक्सी के पिछले हिस्से को काटा गया और चालक तथा यात्री को बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि टैक्सी में ड्राइवर समेत कुल दो लोग सवार थे।
पुलिस का दावा है कि टैक्सी चालक और यात्री की मौके पर ही मौत हो गई। इनके नाम है दिब्येंदु देवनाथ और सियाराम प्रसाद। दिब्येंदुने हाल में ही बाली के गोस्वामीपाड़ा में नया फ्लैट खरीदा है। वह रात डनलप से टैक्सी में घर लौट रहा था। ऐसा माना जा रहा है कि यात्री ड्राइवर के पीछे वाली सीट पर बैठा था। टैक्सी चालक सियाराम प्रसाद कोलकाता में गोविंद खटिक रोड का रहने वाला था।
स्थानीय लोगों का दावा है कि दुर्घटना में तीन अन्य बाइक सवार भी घायल हुए हैं। उन्हें हावड़ा जिला अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। टक्कर इतनी तेज थी कि टैक्सी एक पुराने मकान को तोड़कर भीतर घुस गई।