Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic

आपको अपने वोट से राजद और कांग्रेस का परमानेंट इलाज करना है : नरेन्द्र मोदी

प्रधानमंत्री ने क्षेत्र के विकास के लिए स्वदेशी अपनाने की अपील करते हुए कहा कि आप लोग स्वदेशी को अपनाएं तभी हम आत्मनिर्भर बनेंगे। आपको अपने वोट से राजद और कांग्रेस का परमानेंट इलाज करना है

06 Nov 2025

आपको अपने वोट से राजद और कांग्रेस का परमानेंट इलाज करना है : नरेन्द्र मोदी

भागलपुर। बिहार में भागलपुर के हवाई अड्डा मैदान में गुरुवार को एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि बिहार का विकास एनडीए सरकार का एजेंडा है। प्रधानमंत्री ने क्षेत्र के विकास के लिए स्वदेशी अपनाने की अपील करते हुए कहा कि आप लोग स्वदेशी को अपनाएं तभी हम आत्मनिर्भर बनेंगे। आपको अपने वोट से राजद और कांग्रेस का परमानेंट इलाज करना है

प्रधानमंत्री ने कहा कि भागलपुर का सिल्क, मधुबनी पैंटिग और मुजफ्फरपुर की लीची पूरे विश्व में प्रचलित है। हमें उसे अपनाने की जरूरत है। प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस और राजद वालों ने हमारे आस्था का अपमान किया है। ये बिहार का अपमान है कि नहीं? छठ महापर्व का अपमान करने वाले को कड़ी से कड़ी सजा देना है। इन्होंने राजनीतिक लाभ के लिए माओवादी को बढ़ा दिया। अब घुसपैठियों को घुसाने में लगे हैं। आपको अपने वोट से राजद और कांग्रेस का परमानेंट इलाज करना है।

प्रधानमंत्री मोदी ने मंच से एनडीए की जीत का आशीर्वाद जनता से मांगा। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश में दो ही ऐसी जगह है जहां गंगा उत्तरवाहिनी होती है। पहला बनारस और दूसरा भागलपुर। भागलपुर संघर्ष और सम्मान की धरती है। इसने दो वीर दिए जिन्होंने देश का इतिहास बदल दिए। तिलकामांझी ओर कादम्बनी गांगुली। विक्रमशिला की भूमि ने देश और विश्व को ज्ञान का रास्ता दिखाया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि अब तक बिहार चुनाव के पहले चरण में जो मतदान हुए हैं उसकी शानदार तस्वीर सामने आ रही हैं। बिहार की माताएं बहने बिहार से जंगलराज वालों को हमेशा के लिए खत्म करने के लिए मतदान कर रही है। आज सब वोट देने की सारी रिकॉर्ड तोड़ रही है। बिहार में कांग्रेस और राजद ने सरकार चलाई लेकिन उन्होंने महिलाओं को जीविका दीदी बनाने का काम किया। न खाते में पैसे दिए, आज एनडीए सरकार द्वारा दिया गया सभी बहनों के 1 करोड़ 40 लाख के खातों में 10 हजार पहुंच चुका है। अगर वो सरकार अभी होती तो ये राशि कांग्रेस और राजद के खाते में चली जाती।

प्रधानमंत्री ने कहा कि ये इंडी गठबंधन वाले एक दूसरे को नीचे दिखाने का काम करते हैं। राजद के बैनर में कांग्रेस के नेता की तस्वीर दूरबीन से खोजने से मिलेगी। यही हाल कांग्रेस में है। उनके नेता किसी राजद के नामदार का नाम नहीं लेते। राजद ने कांग्रेस की कनपटी पर कट्टा रख कर मुख्यमंत्री के उम्मीदवार की घोषणा करवाई। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे, मेयर डा. बसुंधरा लाल, पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन, पूर्व सांसद अनिल यादव, कहकशां परवीन, सांसद अजय कुमार मंडल, गिरीधारी लाल यादव, विधान पार्षद डा. एनके यादव, विजय कुमार सिंह, सहित कई नेता मंच पर मौजूद थे।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


आपको अपने वोट से राजद और कांग्रेस का परमानेंट इलाज करना है :
प्रधानमंत्री ने क्षेत्र के विकास के लिए स्वदेशी अपनाने की अपील करते हुए कहा कि आप लोग स्वदेशी को अपनाएं तभी हम आत्मनिर्भर बनेंगे। आपको अपने वोट से राजद और कांग





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News