Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की हत्या की साजिश वाला फर्जी ईमेल भेजने के आरोप में युवक गिरफ्तार

शनिवार को कोलकाता पुलिस के मुख्यालय लालबाजार में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मामले का खुलासा करते हुए बताया गया कि आरोपित ने व्यक्तिगत दुश्मनी के चलते यह ईमेल भेजा था। गिरफ्तार युवक का नाम हासनेम इकबाल बताया गया है।

16 May 2026

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की हत्या की साजिश वाला फर्जी ईमेल भेजने के आरोप में युवक गिरफ्तार

कोलकाता।पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की हत्या की साजिश से जुड़ा फर्जी ईमेल भेजने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। शनिवार को कोलकाता पुलिस के मुख्यालय लालबाजार में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मामले का खुलासा करते हुए बताया गया कि आरोपित ने व्यक्तिगत दुश्मनी के चलते यह ईमेल भेजा था। गिरफ्तार युवक का नाम हासनेम इकबाल बताया गया है।

पुलिस के अनुसार, 14 मई को भवानीपुर थाने को एक ईमेल प्राप्त हुआ था, जिसमें दावा किया गया था कि एक महिला मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की हत्या की योजना बना रही है। ईमेल में कहा गया था कि उक्त महिला आतंकी संगठन अल-कायदा से जुड़ी हुई है और आत्मघाती हमले के लिए बम तैयार कर रही है। ईमेल मिलते ही पुलिस हरकत में आई और जांच शुरू की गई। गार्डेनरीच थाने की मदद से ईमेल भेजने वाले की पहचान की गई।

पूछताछ में आरोपित ने स्वीकार किया कि ईमेल में दी गई जानकारी पूरी तरह झूठी थी। पुलिस के मुताबिक, जिस महिला का नाम ईमेल में लिया गया था, उसके साथ आरोपित का व्यक्तिगत विवाद था और उसे फंसाने के उद्देश्य से उसने यह साजिश रची।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपित पहले भी कई राजनीतिक हस्तियों के नाम पर इसी तरह के फर्जी ईमेल भेज चुका है। यहां तक कि चुनाव आयोग को भी इस तरह के भ्रामक ईमेल भेजे गए थे।

कोलकाता पुलिस ने चेतावनी दी है कि भविष्य में इस प्रकार के फर्जी और भ्रामक ईमेल भेजने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि ऐसे मामलों में आरोपित देर-सबेर पकड़े ही जाएंगे, इसलिए किसी को भी इस तरह की हरकतों से बचना चाहिए।

उल्लेखनीय है कि विधानसभा चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत के बाद शुभेंदु अधिकारी ने नौ मई को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। संयोग से वह स्वयं भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं, जहां उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को 15 हजार से अधिक मतों से हराया था। धमकी भरे ईमेल के बाद मुख्यमंत्री की सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है।
 

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की हत्या की साजिश वाला फर्जी ईमे
शनिवार को कोलकाता पुलिस के मुख्यालय लालबाजार में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मामले का खुलासा करते हुए बताया गया कि आरोपित ने व्यक्तिगत दुश्मनी के चलते यह ईमेल





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News