Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

जगद्दल में युवक की पीट-पीटकर हत्या

मेघना इलाके में तनाव के बाद उतरी रैफ

24 Jan 2026

जगद्दल में युवक की पीट-पीटकर हत्या

कोलकाता। जगद्दल थाना क्षेत्र अंतर्गत मेघना इलाके में शुक्रवार को एक युवक की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस सनसनीखेज वारदात के बाद से समूचे क्षेत्र में तनाव का माहौल है। मृतक की पहचान श्यामनगर के गरुलिया निवासी मोहम्मद इस्तेहाक अहमद के रूप में हुई है। पुलिस इसे पुरानी रंजिश और वर्चस्व की जंग से जोड़कर देख रही है। प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस्तेहाक शुक्रवार दोपहर किसी निजी काम से जगद्दल के मेघना इलाके में गया था। जैसे ही वह एक सुनसान स्थान के पास पहुँचा, पहले से घात लगाए बैठे उपद्रवियों के एक गुट ने उसे घेर लिया। हमलावरों ने लाठी-डंडों और भारी वस्तुओं से उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस्तेहाक ने जान बचाने की कोशिश की, लेकिन हमलावरों ने उसे तब तक पीटा जब तक वह अधमरा होकर गिर नहीं गया। स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप और पुलिस की सक्रियता से घायल युवक को खून से लथपथ हालत में बैरकपुर के बी.एन. बसु अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, सिर और शरीर के अंदरूनी हिस्सों में गंभीर चोटों के कारण डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद उसने दम तोड़ दिया। अस्पताल सूत्रों का कहना है कि युवक के शरीर पर बेरहमी से पिटाई के कई निशान मिले हैं। वारदात की खबर गरुलिया इलाके में पहुँचते ही लोग आक्रोशित हो गए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जगद्दल और श्यामनगर के सीमावर्ती इलाकों में पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए मेघना इलाके में रैपिड एक्शन फोर्स और अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हमलावरों की पहचान के लिए मेघना इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस विभिन्न एंगल की जांत कर रही हैं कि क्या यह हत्या किसी पुराने विवाद का नतीजा है? क्या इसके पीछे कोई स्थानीय गिरोह शामिल है?
संदिग्धों की धरपकड़ के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। दिनदहाड़े इस तरह की लिंचिंग जैसी घटना ने एक बार फिर बैरकपुर पुलिस कमिश्नरेट की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान लगा दिए हैं। स्थानीय निवासी पुलिस की पेट्रोलिंग पर भी सवाल उठा रहे हैं।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


जगद्दल में युवक की पीट-पीटकर हत्या
मेघना इलाके में तनाव के बाद उतरी रैफ





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News