Please wait
बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic

एगरा में सड़क हादसे में युवक की मौत

पुलिस सूत्रों के अनुसार, मृतक की पहचान महादेव पाल (35) के रूप में हुई है। वह एगरा नगर के वार्ड संख्या आठ स्थित पुरुषोत्तमपुर क्षेत्र के निवासी थे और एक निजी औषधि कंपनी में कार्यरत थे। उनके पिता का नाम गंगाधर पाल बताया गया है।

17 Feb 2026

एगरा में सड़क हादसे में युवक की मौत

मेदिनीपुर। पूर्व मेदिनीपुर जिले के एगरा शहर में सोमवार रात एक सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गई। हादसा सेंट्रल बस स्टैंड के समीप दीघा–मेदिनीपुर मुख्य मार्ग पर हुआ।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, मृतक की पहचान महादेव पाल (35) के रूप में हुई है। वह एगरा नगर के वार्ड संख्या आठ स्थित पुरुषोत्तमपुर क्षेत्र के निवासी थे और एक निजी औषधि कंपनी में कार्यरत थे। उनके पिता का नाम गंगाधर पाल बताया गया है।

जानकारी के मुताबिक, सोमवार शाम लगभग साढ़े सात बजे महादेव पाल मोटरसाइकिल से दीघा–मेदिनीपुर मार्ग से गुजर रहे थे। इसी दौरान सेंट्रल बस स्टैंड के पास एक इंजन चालित रिक्शा से उनकी बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर की तीव्रता अधिक होने के कारण वह सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को एगरा सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति बनी रही, हालांकि बाद में स्थिति सामान्य हो गई। मामले की जांच की जा रही है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


एगरा में सड़क हादसे में युवक की मौत
पुलिस सूत्रों के अनुसार, मृतक की पहचान महादेव पाल (35) के रूप में हुई है। वह एगरा नगर के वार्ड संख्या आठ स्थित पुरुषोत्तमपुर क्षेत्र के निवासी थे और एक निजी औषध





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News