Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल में समुद्र में लापता ट्रॉलर बरामद, नौ मछुआरों के शव मिले, छह की तलाश जारी Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में आज से लागू हो गया नया गुंडा नियंत्रण कानून Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic

तारातला वेयरहाउस हादसे में कटवा के युवक की मौत, घर पहुंचा पार्थिव शरीर

गांव के लोगों ने भी इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया और परिवार के प्रति संवेदना जतायी है

25 Jun 2026

तारातला वेयरहाउस हादसे में कटवा के युवक की मौत, घर पहुंचा पार्थिव शरीर

पूर्व बर्दवान। कोलकाता के तारातला वेयरहाउस हादसे में जान गंवाने वाले आठ लोगों में पूर्व बर्दवान जिले के कटवा के गाजीपुर गांव निवासी रोहित चौधरी (20) भी शामिल हैं। गुरुवार को जब रोहित का पार्थिव शरीर उसके पैतृक कटवा के गाजीपुर गांव पहुंचा तो परिवार और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। घर पहुंचते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया और पूरे गांव का माहौल गमगीन हो उठा।
बताया गया कि गाजीपुर गांव के चौधरीपाड़ा निवासी रोहित चौधरी पिछले करीब डेढ़ महीने से कोलकाता के तारातला इलाके में मजदूर के रूप में काम कर रहे थे। परिवार के अनुसार, एक ठेकेदार के माध्यम से उन्हें वहां काम मिला था और वे परिवार की जिम्मेदारियां संभालने के लिए नौकरी कर रहे थे।
परिजनों ने बताया कि रोहित ने वर्ष 2024 में कटवा के अग्रणी हाई स्कूल से उच्च माध्यमिक परीक्षा उत्तीर्ण की थी। पढ़ाई पूरी करने के बाद घर की आर्थिक स्थिति को देखते हुए उन्हें काम पर जाना पड़ा।
रोहित के पिता बनारस चौधरी लंबे समय से पक्षाघात (पैरालिसिस) से पीड़ित हैं, जिसके कारण परिवार की जिम्मेदारी काफी हद तक रोहित के कंधों पर आ गई थी। परिवार को संभालने और घर चलाने के लिए वह कम उम्र में ही रोजगार की तलाश में निकल पड़ा था।
गांव के लोगों ने भी इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया और परिवार के प्रति संवेदना जतायी है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


तारातला वेयरहाउस हादसे में कटवा के युवक की मौत
गांव के लोगों ने भी इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया और परिवार के प्रति संवेदना जतायी है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News