Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

बांकुड़ा में पिकअप वैन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

बांकुड़ा में पिकअप वैन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

09 Jan 2026

बांकुड़ा में पिकअप वैन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

जिले में गुरुवार देर शाम भयावह सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना खातरा-रानीबांध राज्य मार्ग पर साहब बांध मोड़ और केचंदा हाई स्कूल के बीच की है। एक तेज रफ्तार पिकअप वैन ने मोटरसाइकिल को सीधी टक्कर मार दी, जिससे यह हादसा हुआ।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक चला रहा युवक सड़क पर छिटककर गिर पड़ा। इसी दौरान अनियंत्रित पिकअप वैन का पहिया उसके सिर को कुचलते हुए निकल गया। हेलमेट न होने के कारण युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बाइक पर पीछे बैठा दूसरा युवक घायल हुआ है, लेकिन सिर पर हेलमेट होने के कारण उसकी जान बच गई। उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल पर झारखंड का नंबर प्लेट लगा हुआ है। आशंका जताई जा रही है कि मृतक और घायल दोनों झारखंड के निवासी हैं। पुलिस उनकी पहचान करने का प्रयास कर रही है।

हादसे के बाद पिकअप वैन चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही खातड़ा थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दुर्घटना के कारण राज्य मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बांकुड़ा में पिकअप वैन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
बांकुड़ा में पिकअप वैन की टक्कर से बाइक सवार की मौत





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News