Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल में समुद्र में लापता ट्रॉलर बरामद, नौ मछुआरों के शव मिले, छह की तलाश जारी Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में आज से लागू हो गया नया गुंडा नियंत्रण कानून Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic

इंडियाज गॉट लेटेंट विवाद मामले में यूट्यूबर समय रैना बयान दर्ज कराने के लिए 18 फरवरी को तलब

सूत्रों के अनुसार समय रैना ने साइबर सेल से अनुरोध किया था कि वे इस समय अमेरिका में हैं और पूर्व प्रतिबद्धताओं के कारण 17 मार्च से पहले भारत नहीं लौट पाएंगे।

17 Feb 2025

इंडियाज गॉट लेटेंट विवाद मामले में यूट्यूबर समय रैना बयान दर्ज कराने के लिए 18 फरवरी को तलब

मुंबई। इंडियाज गॉट लेटेंट विवाद मामले में महाराष्ट्र साइबर सेल ने यूट्यूबर समय रैना को बयान दर्ज कराने के लिए 18 फरवरी को तलब किया है। साइबर सेल ने समय रैना के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बयान दर्ज करने के अनुरोध को अस्वीकार कर दिया है।

सूत्रों के अनुसार समय रैना ने साइबर सेल से अनुरोध किया था कि वे इस समय अमेरिका में हैं और पूर्व प्रतिबद्धताओं के कारण 17 मार्च से पहले भारत नहीं लौट पाएंगे। इसलिए उनका बयान वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से दर्ज कर लिया जाए, लेकिन महाराष्ट्र साइबर सेल ने रैना के इस अनुरोध को अस्वीकृत करके 18 फरवरी को व्यक्तिगत रूप से अपना बयान दर्ज करने के लिए कहा है।

उल्लेखनीय है कि 'इंडियाज गॉट लेटेंट' को समय रैना होस्ट करते थे, जिसमें शो के पॉडकास्टर रणवीर अल्लाहबादिया की टिप्पणियों को लेकर विवाद पैदा हो गया है। इस शो का भारी विरोध होने के बाद रणवीर अल्लाहबादिया, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अपूर्व मखीजा, कॉमेडियन समय रैना और 'इंडियाज गॉट लेटेंट' के आयोजकों के खिलाफ साइबर सेल में मामला दर्ज किया गया है। इस मामले की छानबीन साइबर पुलिस की टीम कर रही है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


इंडियाज गॉट लेटेंट विवाद मामले में यूट्यूबर समय रैना बयान दर
सूत्रों के अनुसार समय रैना ने साइबर सेल से अनुरोध किया था कि वे इस समय अमेरिका में हैं और पूर्व प्रतिबद्धताओं के कारण 17 मार्च से पहले भारत नहीं लौट पाएंगे।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News