Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा का रिश्ता खत्म, कोर्ट ने मंजूर किया तलाक

कोर्ट ने सुनाया फैसलाबॉम्बे हाई कोर्ट ने बीते दिन बांद्रा मजिस्ट्रेट कोर्ट को युजवेंद्र और धनश्री की तलाक याचिका पर गुरुवार तक फैसला सुनाने का आदेश दिया था। इस पर कोर्ट ने गुरुवार दोपहर इस मामले पर अंतिम फैसला सुनाया, जिसमें दोनों को आधिकारिक रूप से अलग कर दिया गया।

20 Mar 2025

युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा का रिश्ता खत्म, कोर्ट ने मंजूर किया तलाक

भारतीय टीम के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा तलाक को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में बॉम्बे हाई कोर्ट ने बांद्रा मजिस्ट्रेट कोर्ट को आदेश दिया था कि वह युजवेंद्र और धनश्री द्वारा शुरू की गई आपसी तलाक की कार्यवाही पर गुरुवार तक फैसला करें। अब आज दोनों के तलाक पर फैसला आ चुका है और युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा आधिकारिक रूप से अलग हो गए हैं।

कोर्ट ने सुनाया फैसलाबॉम्बे हाई कोर्ट ने बीते दिन बांद्रा मजिस्ट्रेट कोर्ट को युजवेंद्र और धनश्री की तलाक याचिका पर गुरुवार तक फैसला सुनाने का आदेश दिया था। इस पर कोर्ट ने गुरुवार दोपहर इस मामले पर अंतिम फैसला सुनाया, जिसमें दोनों को आधिकारिक रूप से अलग कर दिया गया। युजवेंद्र और धनश्री ने दिसंबर, 2020 में शादी की थी। करीब चार साल तक साथ रहने के बाद दोनों ने 5 फरवरी, 2025 को फैमिली कोर्ट में आपसी सहमति से तलाक की अर्जी दी थी।

वकील का रिएक्शन धनश्री और युजवेंद्र चहल के तलाक पर फैसले के बाद उनके वकील का पहला रिएक्शन सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में वकील कहते हुए नजर आ रहे हैं, "तलाक हो चुका है और शादी खत्म हो चुकी है।" उनके इस बयान के बाद लोग इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई लोग इस पर यह कह रहे हैं कि रिश्ते को खत्म करना तो आसान होता है, लेकिन उसे निभाना सबके लिए एक चुनौती होता है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा का रिश्ता खत्म, कोर्ट ने मंजूर
कोर्ट ने सुनाया फैसलाबॉम्बे हाई कोर्ट ने बीते दिन बांद्रा मजिस्ट्रेट कोर्ट को युजवेंद्र और धनश्री की तलाक याचिका पर गुरुवार तक फैसला सुनाने का आदेश दिया था। इस





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News