Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic

अमित मालवीय ने पश्चिम बंगाल पुलिस पर लगाया शक्ति के दुरुपयोग का आरोप

अमित मालवीय के अनुसार, पश्चिम बंगाल पुलिस ने ‘एक्स’ को नोटिस भेजकर पांच ट्विटर यूजर्स के ई-मेल आईडी, आईपी एड्रेस और संपर्क विवरण मांगे हैं

10 Feb 2026

अमित मालवीय ने पश्चिम बंगाल पुलिस पर लगाया शक्ति के दुरुपयोग का आरोप

कोलकाता। भारतीय जनता पार्टी के आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने मंगलवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट कर पश्चिम बंगाल पुलिस पर शक्ति के दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि राज्य पुलिस ने एक हत्या मामले की आड़ में सोशल मीडिया यूजर्स की जानकारी जुटाने की कोशिश की है, जो अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर सीधा हमला है।
अमित मालवीय के अनुसार, पश्चिम बंगाल पुलिस ने ‘एक्स’ को नोटिस भेजकर पांच ट्विटर यूजर्स के ई-मेल आईडी, आईपी एड्रेस और संपर्क विवरण मांगे हैं। यह नोटिस कथित तौर पर सोना व्यापारी स्वपन कामिल्या की हत्या के मामले से जुड़ा बताया गया है।
उन्होंने कहा कि इस मामले के तथ्य पहले से ही सबके सामने हैं। नवंबर 2025 में कोलकाता के न्यू टाउन इलाके में स्वपन कामिल्या की हत्या हुई थी। इस मामले में कूचबिहार के तृणमूल कांग्रेस नेता सजल सरकार को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि एक अन्य आरोपित बीडीओ अब भी फरार है। फरार आरोपित ने सुप्रीम कोर्ट से संरक्षण की मांग की थी, लेकिन शीर्ष अदालत ने उसे पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया है।
अमित मालवीय ने आरोप लगाया कि फरार आरोपित को पकड़ने और न्याय सुनिश्चित करने पर ध्यान देने के बजाय राज्य पुलिस इस हत्या मामले को बहाना बनाकर सोशल मीडिया यूजर्स का डेटा खंगालने में जुटी है। उनके मुताबिक, इसका असली मकसद तृणमूल कांग्रेस की आलोचना करने वाली आवाज़ों की पहचान करना, उन्हें डराना और चुप कराना है।
भाजपा नेता ने कहा कि यह किसी भी तरह से निष्पक्ष जांच नहीं है, बल्कि यह “राजनीतिक पुलिसिंग” का उदाहरण है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने वाली एजेंसियों को असहमति दबाने के हथियार के तौर पर इस्तेमाल नहीं किया जा सकता और न ही आपराधिक मामलों का दुरुपयोग डिजिटल निगरानी के लिए होना चाहिए।
अमित मालवीय ने चेतावनी देते हुए कहा कि इस तरह की कार्रवाइयां अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर सीधा प्रहार हैं और यह दिखाती हैं कि किस तरह राज्य की मशीनरी को राजनीतिक उद्देश्यों के लिए मोड़ा जा रहा है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मालवीय ने बंगाल पुलिस पर लगाया शक्ति के दुरुपयोग का आरोप
अमित मालवीय के अनुसार, पश्चिम बंगाल पुलिस ने ‘एक्स’ को नोटिस भेजकर पांच ट्विटर यूजर्स के ई-मेल आईडी, आईपी एड्रेस और संपर्क विवरण मांगे हैं





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News