Please wait
यूएई टैंकरों पर ईरानी हमले में भारतीय नाविक की मौत, ईरानी राजनयिक तलब Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल पुलिस में बड़ा फेरबदल, 33 आईपीएस और डब्ल्यूबीपीएस अधिकारियों का तबादला Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में फिर डूबा मछली पकड़ने वाला ट्रॉलर, सभी मछुआरे सुरक्षित निकाले गए Sudhir wins historic नगर नियुक्ति भ्रष्टाचार मामले में मदन मित्रा के परिवार को ईडी का समन Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में समुद्र में लापता ट्रॉलर बरामद, नौ मछुआरों के शव मिले, छह की तलाश जारी Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में आज से लागू हो गया नया गुंडा नियंत्रण कानून Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic

उत्तर बंगाल में भारी बारिश का कहर जारी, तीन जिलों में रेड अलर्ट

पश्चिम बंगाल में मानसून का असर अलग अलग क्षेत्रों में अलग तस्वीर पेश कर रहा है। जहां उत्तर बंगाल लगातार भारी बारिश से जूझ रहा है, वहीं दक्षिण बंगाल में हल्की से मध्यम बारिश के बीच कुछ जिलों के लिए आंधी और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है।

29 Jun 2026

उत्तर बंगाल में भारी बारिश का कहर जारी, तीन जिलों में रेड अलर्ट

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में मानसून का असर अलग अलग क्षेत्रों में अलग तस्वीर पेश कर रहा है। जहां उत्तर बंगाल लगातार भारी बारिश से जूझ रहा है, वहीं दक्षिण बंगाल में हल्की से मध्यम बारिश के बीच कुछ जिलों के लिए आंधी और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने सोमवार के लिए उत्तर बंगाल के तीन जिलों में रेड अलर्ट और दक्षिण बंगाल के आठ जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे के दौरान कोलकाता का आसमान सामान्य रूप से बादलों से ढका रहेगा। शहर के कुछ इलाकों में हल्की बारिश या वज्रपात के साथ बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान लगभग 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

दक्षिण बंगाल के सभी जिलों में अगले 24 घंटे के दौरान कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बारिश हो सकती है। पुरुलिया, पश्चिम मेदिनीपुर, बांकुड़ा, झाड़ग्राम, पूर्व व पश्चिम बर्धमान, बीरभूम और मुर्शिदाबाद जिलों में कुछ स्थानों पर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने, वज्रपात और बारिश की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

उत्तर बंगाल में बारिश का दौर लगातार जारी रहने के आसार हैं। सभी जिलों में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ कई इलाकों में भारी वर्षा हो सकती है। दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी और अलीपुरद्वार जिलों में कुछ स्थानों पर सात से 20 सेंटीमीटर तक भारी से अति भारी वर्षा होने की संभावना है। इसके अलावा इन तीनों जिलों के कुछ इलाकों में 20 सेंटीमीटर से अधिक अति प्रबल वर्षा हो सकती है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने लोगों, विशेषकर उत्तर बंगाल के संवेदनशील क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों को सतर्क रहने और आवश्यक होने पर प्रशासन द्वारा जारी सलाह का पालन करने की अपील की है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


Heavy rains continue to wreak havoc in North Bengal; red ale
पश्चिम बंगाल में मानसून का असर अलग अलग क्षेत्रों में अलग तस्वीर पेश कर रहा है। जहां उत्तर बंगाल लगातार भारी बारिश से जूझ रहा है, वहीं दक्षिण बंगाल में हल्की से





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News