Please wait
विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic

एएफसी अंडर-17 एशियन कप: भारत ग्रुप डी में ऑस्ट्रेलिया, उत्तर कोरिया और उज्बेकिस्तान के साथ

भारतीय टीम इस ग्रुप में उज्बेकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और उत्तर कोरिया जैसी मजबूत टीमों से भिड़ेगी।

12 Feb 2026

एएफसी अंडर-17 एशियन कप: भारत ग्रुप डी में ऑस्ट्रेलिया, उत्तर कोरिया और उज्बेकिस्तान के साथ

नई दिल्ली। एएफसी अंडर-17 एशियन कप 2026 के लिए गुरुवार को मलेशिया के कुआलालंपुर स्थित एएफसी हाउस में आयोजित ड्रॉ में भारत को ग्रुप डी में रखा गया है।

भारतीय टीम इस ग्रुप में उज्बेकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और उत्तर कोरिया जैसी मजबूत टीमों से भिड़ेगी।

टूर्नामेंट का 21वां संस्करण 5 मई से 24 मई 2026 तक सऊदी अरब में खेला जाएगा। इस प्रतियोगिता में कुल 16 टीमें हिस्सा लेंगी, जिन्हें चार-चार टीमों के चार ग्रुप में बांटा गया है।

भारत ने नवंबर 2025 में खेले गए क्वालीफायर में शानदार प्रदर्शन करते हुए ग्रुप डी में ईरान, लेबनान, फिलिस्तीन और चीनी ताइपे को पीछे छोड़ते हुए टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई किया था। यह 10वीं बार है जब भारत अंडर-17 एशियन कप के लिए क्वालीफाई करने में सफल रहा है।

ग्रुप इस प्रकार हैं:

ग्रुप ए: सऊदी अरब, ताजिकिस्तान, थाईलैंड, म्यांमार

ग्रुप बी: जापान, इंडोनेशिया, चीन, कतर

ग्रुप सी: दक्षिण कोरिया, यमन, वियतनाम, यूएई

ग्रुप डी : उज्बेकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, भारत, उत्तर कोरिया।

प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष दो टीमें क्वार्टरफाइनल में पहुंचेंगी और साथ ही फीफा अंडर-17 वर्ल्ड कप कतर 2026 के लिए भी क्वालीफाई करेंगी।

भारत का कार्यक्रम:

ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत

भारत बनाम उज्बेकिस्तान

भारत बनाम उत्तर कोरिया

भारतीय टीम के सामने चुनौती कड़ी होगी, लेकिन क्वालीफायर में शानदार प्रदर्शन के बाद टीम पूरे आत्मविश्वास के साथ टूर्नामेंट में उतरेगी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


एएफसी अंडर-17 एशियन कप: भारत ग्रुप डी में ऑस्ट्रेलिया, उत्तर
भारतीय टीम इस ग्रुप में उज्बेकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और उत्तर कोरिया जैसी मजबूत टीमों से भिड़ेगी।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News