Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

एसआईआर के तहत 11 हजार से अधिक ‘अवैध’ मतदाता चिन्हित, नदिया में सबसे ज्यादा मामले

बांकुड़ा और कोलकाता के दक्षिणी हिस्से में अब तक एक भी अवैध मतदाता नहीं मिला है

14 Jan 2026

एसआईआर के तहत 11 हजार से अधिक ‘अवैध’ मतदाता चिन्हित, नदिया में सबसे ज्यादा मामले

कोलकाता। राज्य में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान अब तक 11 हजार से अधिक ‘अवैध’ मतदाताओं की पहचान की गई है। जिला-वार आंकड़ों के अनुसार नदिया जिले में ऐसे मतदाताओं की संख्या सबसे अधिक दर्ज की गई है, जबकि बांकुड़ा और कोलकाता के दक्षिणी हिस्से में अब तक एक भी अवैध मतदाता नहीं मिला है।
चुनाव आयोग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, एसआईआर प्रक्रिया के तहत अब तक नौ लाख 30 हजार 993 मतदाताओं की सुनवाई पूरी हो चुकी है और उनका विवरण ऑनलाइन अपलोड किया गया है। दस्तावेजों के सत्यापन और सुनवाई के बाद निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों ने 11 हजार 472 मतदाताओं को ‘अवैध’ घोषित किया है, जिनके नाम अंतिम मतदाता सूची से हटाए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी राज्य सरकार के ही कर्मचारी होते हैं।
एसआईआर का उद्देश्य मतदाता सूची को शुद्ध और त्रुटिरहित बनाना है। इस प्रक्रिया के तहत अब तक पूरे राज्य में कुल 65 लाख 78 हजार 058 नोटिस तैयार किए गए हैं, जिनमें से 32 लाख 49 हजार 091 नोटिस जारी किए जा चुके हैं। जिन मतदाताओं को नोटिस जारी हुआ, उनमें से नौ लाख 30 हजार 993 की सुनवाई पूरी होने के बाद अवैध मतदाताओं की पहचान की गई।
जिला-वार आंकड़ों के अनुसार, नदिया में सबसे अधिक 9,228 अवैध मतदाता पाए गए। इसके विपरीत, कोलकाता के दक्षिणी हिस्से में एक लाख 36 हजार 561 नोटिस जारी होने के बावजूद एक भी अवैध मतदाता सामने नहीं आया। बांकुड़ा जिले में भी एक लाख 63 हजार 357 नोटिस जारी किए गए, लेकिन वहां अब तक कोई अवैध मतदाता नहीं मिला।
अन्य जिलों में कूचबिहार में 10, जलपाईगुड़ी में चार, दार्जिलिंग और उत्तर दिनाजपुर में दो-दो, दक्षिण दिनाजपुर में 195 अवैध मतदाता चिन्हित किए गए। मालदा में 15, मुर्शिदाबाद में 68, उत्तर 24 परगना में 147 और दक्षिण 24 परगना में 69 मतदाताओं को अवैध पाया गया। कोलकाता के उत्तरी हिस्से में 54, हावड़ा में 26, हुगली में 989 और पूर्व मेदिनीपुर में दो ऐसे मतदाता मिले। पश्चिम मेदिनीपुर में 105, पुरुलिया में 44, पूर्व बर्दवान में 167 और बीरभूम में 264 अवैध मतदाता दर्ज किए गए। पहाड़ी और वनवासी जिलों में अलीपुरद्वार में नौ, कलिम्पोंग में 65, झारग्राम में तीन और पश्चिम बर्दवान में चार अवैध मतदाता पाए गए।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


Over 11,000 'illegal' voters identified under SIR, with Nadi
बांकुड़ा और कोलकाता के दक्षिणी हिस्से में अब तक एक भी अवैध मतदाता नहीं मिला है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News