Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

कोलकाता ट्रैफिक पुलिस के साथ बंधा स्नेह का धागा

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ऑफिसर इन-चार्ज श्री सौविक चक्रवर्ती उपस्थित रहे। उनके साथ श्री गौतम दत्ता (एडिशनल डीसी-II), श्री सौमेंदु भट्टाचार्य (एडिशनल ओसी), श्री तिलक अधिकारी और श्री प्रणब मंडल भी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे।

09 Aug 2025

कोलकाता ट्रैफिक पुलिस के साथ बंधा स्नेह का धागा

रक्षा बंधन के पावन अवसर पर पुष्करलाल केड़िया स्काउट्स एवं गाइड्स समूह ने शुक्रवार को कोलकाता ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों और कर्मियों के साथ एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। यह आयोजन हावड़ा ब्रिज ट्रैफिक गार्ड में दोपहर 1 बजे से शुरू हुआ, जिसमें यातायात व्यवस्था में दिन-रात सेवा देने वाले कर्मियों के प्रति सम्मान एवं स्नेह व्यक्त किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ऑफिसर इन-चार्ज श्री सौविक चक्रवर्ती उपस्थित रहे। उनके साथ श्री गौतम दत्ता (एडिशनल डीसी-II), श्री सौमेंदु भट्टाचार्य (एडिशनल ओसी), श्री तिलक अधिकारी और श्री प्रणब मंडल भी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे। सभी अतिथियों का स्वागत स्कार्फ और मोमेंटो भेंट कर किया गया।

गाइड स्नेहा मिश्रा ने स्वागत भाषण में कार्यक्रम की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह अवसर केवल राखी बांधने का नहीं, बल्कि ट्रैफिक पुलिस कर्मियों के समर्पण और सेवा भावना के प्रति आभार प्रकट करने का भी है। मुख्य अतिथि श्री सौविक चक्रवर्ती ने अपने संबोधन में बच्चों को अनुशासन, यातायात नियमों के महत्व और समाज में सेवा की भावना को अपनाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान राजेश तिवारी, कुमकुम सिंह, कोमल तिवारी, पवन खेेमका और किशन झा ने अतिथियों को स्कार्फ पहनाकर और मोमेंटो देकर सम्मानित किया। वहीं, स्काउट्स और गाइड्स की बच्चियों ने सभी ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की आरती उतारी, राखी बांधी और उन्हें मिठाई खिलाकर अपना स्नेह जताया।

कार्यक्रम का संचालन गणेश सिंह ने किया। आयोजन को सफल बनाने में तृपुरारी झा, चाँदनी मिश्रा, आशीष गोंड, जितेंद्र यादव, हर्षित शुक्ल, सत्यम प्रजापति, अनुज मिश्रा, उमेश तिवारी और ओंकार सिंह का योगदान विशेष रूप से सराहनीय रहा।

इस अवसर पर ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों ने भी बच्चों के साथ अपने अनुभव साझा किए और उन्हें सुरक्षित यातायात व जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया। कार्यक्रम का समापन देशभक्ति गीतों और सामूहिक फोटोग्राफी के साथ हुआ।

रक्षाबंधन के पावन पर्व पर, स्काउट्स और गाइड्स द्वारा जरूरतमंद लोगों के लिए एक विशेष भोजन का आयोजन किया गया। इस दौरान 450 से अधिक लोगों ने रोटी, सब्जी और हलवा का लाभ उठाया। इस पहल का उद्देश्य समाज के वंचित वर्ग तक खुशी और सहयोग पहुंचाना था।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


कोलकाता ट्रैफिक पुलिस के साथ बंधा स्नेह का धागा
Kolkata Police, Scouts and Guides, Raksha Bandhan, Traffic Police, Food Distribution





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News