Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

गर्ल्स हॉस्टल में 5 नाबालिगों के साथ छेड़छाड़, 3 गिरफ्तार

रात के अंधेरे में वार्डन का पति आता था हॉस्टल, पीडि़तों को देता था धमकी

23 Sep 2024

गर्ल्स हॉस्टल में 5 नाबालिगों के साथ छेड़छाड़, 3 गिरफ्तार

कोलकाता। गर्ल्स हॉस्टल में कथित छेड़छाड़ मामले में 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। हॉस्टल की वार्डन के पति ने कथित तौर पर गल्र्स हॉस्टल में चार नाबालिग स्कूली छात्राओं के साथ कई बार छेड़छाड़ की। कथित घटना हरिदेवपुर थाना क्षेत्र के केवरापुकुर इलाके में हुई है। दरअसल हरिदेवपुर थाना इलाके के सेंट स्टीफंस स्कूल के हॉस्टल में सैकड़ों छात्राएं रहती हैं। नियम के मुताबिक छात्रावास की वार्डन सहित सभी कर्मचारी महिलाएं हैं लेकिन फिर भी छेड़छाड़ की यह घटना कैसे हुई? 
सूत्रों का दावा है कि छात्रावास की महिला वार्डन की कुछ दिन पहले ही शादी हुई है। तब से उसका पति अक्सर हॉस्टल आता था और रात भर उसके साथ रहता था। आरोप है कि वह मिशन अथॉरिटी को बताए बिना वार्डन के साथ हॉस्टल में रहता था। एक अभिभावक का कहना है कि यह किसी भी गल्र्स हॉस्टल के नियमों के खिलाफ है। किसी भी पुरुष को अथॉरिटी की लीगल परमिशन के बिना किसी भी गल्र्स हॉस्टल में रात भर रुकने की छूट नहीं है। 
आरोप है कि कुछ दिन पहले वार्डन के पति ने पहले एक छात्रा के साथ यौन उत्पीडऩ किया और फिर उसने हॉस्टल में तीन अन्य छात्राओं के साथ कथित तौर पर दुव्र्यवहार और यौन उत्पीडऩ किया। दोनों ही घटनाओं का खुलासा रविवार को हुआ। हर रविवार को अभिभावकों को हॉस्टल में अपनी छात्राओं से मिलने की छूट होती है। इस बार, जब अभिभावक अपनी छात्राओं से मिलने हॉस्टल पहुंचे, तो सभी पीडि़त छात्राओं ने अपने अभिभावकों को पूरी बात बताई। इसके बाद स्कूल के सभी अभिभावकों को इस घटना की जानकारी मिली। बाद में उन्होंने हरिदेवपुर थाने में जाकर पूरी बात बताई और लिखित शिकायत दर्ज कराई। इस बीच, महिला वार्डन, सेंट स्टीफंस स्कूल की एक टीचर और अथॉरिटी से जुड़े एक अन्य व्यक्ति को हरिदेवपुर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस हॉस्टल अथॉरिटी से जुड़े और लोगों से पूछताछ कर रही है। हॉस्टल के सामने तनाव का माहौल है और हरिदेवपुर थाने के सामने छात्रों और अभिभावकों की भीड़ जमा है। 
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि रविवार शाम को, रेवरेंड दीपेंदु प्रमाणिक ने एक घटना की जानकारी दी। वे सेंट पॉल चर्च के फादर हैं और इसमें लड़कियों का एक हॉस्टल है। रविवार को माता-पिता के आने का दिना था और पांच नाबालिग लड़कियों के अभिभावकों ने बताया कि अगस्त 2024 के महीने में किसी वक्त सुप्रवत डोलुई नाम के एक शख्स जो सुप्रिया सिंह नाम की महिला मेट्रन का पति है, अपनी पत्नी के साथ रहता है और ऐसे में उसने कुछ नाबालिग लड़कियों के साथ शारीरिक छेड़छाड़ की। बाद में यह भी पता चला कि, बिस्वनाथ सिल नाम का एक प्राइवेट इंग्लिश टीचर और सोभन मंडल नाम के एक शख्स ने भी बच्चियों के साथ छेड़छाड़ की। शिकायत मिलने के बाद, पोस्को अधिनियम की धारा 10/17 और बीएनएस की धारा 74/54, 64/62 के तहत केस दर्ज किया गया है। 
सूत्र का दावा है कि पूरी घटना जानने के बाद फादर और स्कूल के हेड ऑफिस के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई और उन्होंने स्थानीय पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाकर तुरंत कार्रवाई करने को कहा। तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई। पुलिस सूत्र ने बताया कि सीनियर महिला अधिकारियों की मौजूदगी में पीडि़तों की जांच की गई। 
पुलिस ने चाइल्ड वेलफेयर कमेटी से भी संपर्क किया और पीडि़तों को उनके माता-पिता को सौंपने का आदेश दिया, जिन्हें पुलिस सुरक्षा के साथ घर भेज दिया गया है। पुलिस सूत्र ने आगे बताया कि सुप्रिया सिंह, सोभन मंडल और विश्वनाथ सिल नाम के तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है हालांकि इस घटना का मुख्य आरोपी और महिला मैट्रन के पति सुप्रोवत दोलुई को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। पुलिसिया जांच जारी है। 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


गल्र्स हॉस्टल में 5 नाबालिगों के साथ छेड़छाड़, 3 गिरफ्तार
रात के अंधेरे में वार्डन का पति आता था हॉस्टल, पीडि़तों को देता था धमकी





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News