Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

जोकीहाट के तारण में बकरा नदी में डूबने से तीन बच्चियों की मौत, एक की खोजबीन जारी

एक बच्ची का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है, जिसकी हालत नाजुक बताई जाती है। दो अलग अलग घटना है। बच्चियों की डूबने की घटना जहां सोमवार शाम की है। वहीं बालक के डूबने की घटना मंगलवार सुबह की है। ग्रामीणों के अनुसार, जोकीहाट थाना क्षेत्र के तारण गांव में सोमवार की संध्या चार बच्ची बकरा नदी के तट पर मिट्टी लाने के लिए गई हुई थी।

21 Oct 2025

जोकीहाट के तारण में बकरा नदी में डूबने से तीन बच्चियों की मौत, एक की खोजबीन जारी

अररिया। अररिया के जोकीहाट में तीन बच्चियों के बकरा नदी में डूबने से मौत हो गई। जबकि कामत घाट पर बकरा नदी में एक बालक डूब गया है, जिसकी खोजबीन के लिए एसडीआरएफ की टीम लगी हुई है।

एक बच्ची का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है, जिसकी हालत नाजुक बताई जाती है। दो अलग अलग घटना है। बच्चियों की डूबने की घटना जहां सोमवार शाम की है। वहीं बालक के डूबने की घटना मंगलवार सुबह की है। ग्रामीणों के अनुसार, जोकीहाट थाना क्षेत्र के तारण गांव में सोमवार की संध्या चार बच्ची बकरा नदी के तट पर मिट्टी लाने के लिए गई हुई थी। इसी क्रम में एक बच्ची डूबने लगी। जिसे देखकर अन्य बच्चियों ने उसे बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दी। जिसमें चार बच्चियां डूब गई। स्थानीय ग्रामीणों को जब जानकारी मिली तो ग्रामीणों ने देर रात बच्चियों को स्थानीय गोताखोर के मदद से चारों बच्चियों को नदी बाहर निकाला और सदर अस्पताल लेकर पहुंचे।

जहां ऑन ड्यूटी चिकित्सकों ने तीन बच्चियों को मृत घोषित कर दिया। जबकि एक बच्ची का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। इलाजरत बच्ची के पेट में काफी पानी चला गया है, जिसके कारण उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। सभी बच्चियों का उम्र दस से बारह साल है।

मृत बच्चियों में तारण गांव के वार्ड संख्या 12 की नौ वर्षीया रिहाना पिता मो. इस्लाम, वार्ड संख्या 13 की आठ वर्षीया खुशनुमा पिता मो.मंजर और वार्ड संख्या दस की तेरह वर्षीया शायका पिता मो.रकीब हैं। वहीं कमता घाट पर बकरा नदी में मंगलवार के सुबह तारण गांव के ही वार्ड संख्य दो निवासी ग्यारह वर्षीय राजा पिता मो.नईम स्नान करने के क्रम में गहरे पानी में चले जाने के कारण डूब गया। जिसकी खोजबीन के लिए एसडीआरएफ की टीम को लगाया गया है।

रात में सदर अस्पताल में डूबे बच्चियों के लाने की सूचना पर जोकीहाट थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा के नेतृत्व में पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए लिया गया।

घटना से पूरे गांव में मातम छा गया है और परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। सैकड़ों की संख्या में परिजनों को ढांढस बंधाने के लिए ग्रामीण पीड़ित परिजनों के घरों पर है। गांव में एक साथ हुए इस हादसे से कोहराम मचा है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


जोकीहाट के तारण में बकरा नदी में डूबने से तीन बच्चियों की मौ
एक बच्ची का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है, जिसकी हालत नाजुक बताई जाती है। दो अलग अलग घटना है। बच्चियों की डूबने की घटना जहां सोमवार शाम की है। वहीं बालक क





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News