Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

नोटबंदी से एलपीजी तक, तृणमूल कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

पार्टी ने 2020 की कोरोना महामारी के दौरान ऑक्सीजन की कमी का मुद्दा उठाते हुए आरोप लगाया कि उस समय स्वास्थ्य व्यवस्था की कमजोरियां सामने आ गई थीं और लोग अस्पतालों तथा ऑक्सीजन के लिए लंबी लाइनों में खड़े रहने को मजबूर हुए थे।

12 Mar 2026

नोटबंदी से एलपीजी तक, तृणमूल कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस ने गुरुवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट के जरिए केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला।तृणमूल कांग्रेस ने अपने पोस्ट में 2016 की नोटबंदी का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फैसले के बाद देशभर में आम लोग बैंकों और एटीएम के बाहर लंबी कतारों में खड़े होकर अपने ही पैसे निकालने के लिए परेशान हुए थे।

पार्टी ने 2020 की कोरोना महामारी के दौरान ऑक्सीजन की कमी का मुद्दा उठाते हुए आरोप लगाया कि उस समय स्वास्थ्य व्यवस्था की कमजोरियां सामने आ गई थीं और लोग अस्पतालों तथा ऑक्सीजन के लिए लंबी लाइनों में खड़े रहने को मजबूर हुए थे।

पोस्ट में 2025-26 के दौरान मतदाता सूची से जुड़े मुद्दे का भी उल्लेख करते हुए कहा गया कि लाखों नागरिकों को अपने अस्तित्व और नागरिकता साबित करने के लिए कतारों में खड़ा होना पड़ा। इनमें गर्भवती महिलाएं, बुजुर्ग, बीमार और दिहाड़ी मजदूर शामिल थे।

इसके अलावा तृणमूल कांग्रेस ने रसोई गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर भी केंद्र सरकार की आलोचना की। पार्टी ने आरोप लगाया कि एलपीजी के दामों में लगातार वृद्धि के कारण आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित हुई है और आम लोगों को सिलेंडर पाने के लिए लंबी कतारों में लगना पड़ रहा है।

तृणमूल कांग्रेस ने पोस्ट में कहा कि 12 साल, चार लाइन और एक सरकार—लेकिन जवाबदेही शून्य। पार्टी ने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए लिखा कि भाजपा का एक ही नारा है— लाइन में रहे देश बेचारा।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


From Demonetization to LPG, Trinamool Congress Targets Centr
पार्टी ने 2020 की कोरोना महामारी के दौरान ऑक्सीजन की कमी का मुद्दा उठाते हुए आरोप लगाया कि उस समय स्वास्थ्य व्यवस्था की कमजोरियां सामने आ गई थीं और लोग अस्पतालो





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News