Please wait
बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic

पुष्करलाल केडिया स्काउट्स एंड गाइड्स ग्रुप द्वारा विश्व चिंतन दिवस का आयोजन

इस अवसर पर स्काउट एवं गाइड के बच्चों ने केक काटकर ऑलेव बेडेन-पावेल तथा बैडेन पावेल का जन्मदिवस मनाया।  कार्यक्रम में वर्ष 2024–2025 के लिए श्रेष्ठ प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।

22 Feb 2026

पुष्करलाल केडिया स्काउट्स एंड गाइड्स ग्रुप द्वारा विश्व चिंतन दिवस का आयोजन

पुष्करलाल केडिया स्काउट्स एंड गाइड्स ग्रुप द्वारा आज विश्व चिंतन दिवस का कार्यक्रम मनीषिका सभागार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर स्काउट एवं गाइड के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। लगभग 60 बच्चों ने प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता तथा 38 बच्चों ने मॉडल निर्माण प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम की शुरुआत स्काउट प्रार्थना से हुई। इसके पश्चात दल-नेता स्काउट विनेश जोशी ने रॉबर्ट वेडन पॉवेल के मंच-चित्र पर स्कार्फ पहनाकर उन्हें  श्रद्धापूर्वक याद किया। वहीं दल-सचिव गणेश सिंह ने हमारे गुरु, श्रद्धेय स्वर्गीय पुष्करलाल जी केडिया के स्टैचू पर स्कार्फ पहनाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

May be an image of text

इस अवसर पर स्काउट एवं गाइड के बच्चों ने केक काटकर ऑलेव बेडेन-पावेल तथा बैडेन पावेल का जन्मदिवस मनाया। रेंजर सोनी गुप्ता ने विश्व चिंतन दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह दिवस विश्वभर के स्काउट एवं गाइड के बीच एकता और भाईचारे का प्रतीक है। साथ ही अंकुश पांडेय ने देशभक्ति पर आधारित कविता प्रस्तुत की। कार्यक्रम में वर्ष 2024–2025 के लिए श्रेष्ठ प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। बेस्ट स्काउट के रूप में ऋषि सोनकर, बेस्ट गाइड के रूप में आराध्या शॉ, बेस्ट रोवर के रूप में सुधांशु सिंह तथा बेस्ट रेंजर के रूप में सोनी गुप्ता को स्मृति-चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

May be an image of text

सभी प्रतिभागियों, उपविजेताओं तथा विजेताओं को पदक एवं प्रमाणपत्र संरक्षक मोहनलाल केडिया, राजेश तिवारी, उपाध्यक्ष संगीता केडिया तथा दल-नेता विनेश जोशी के करकमलों द्वारा प्रदान किए गए। उपाध्यक्ष संगीता केडिया ने बच्चों के साथ अपने विचार साझा किए तथा दल-नेता विनेश जोशी ने बच्चों को अपना आशीर्वचन प्रदान किया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन स्काउट मास्टर एवं दल-सचिव गणेश सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम के पश्चात बच्चों के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई।

कार्यक्रम को सफल बनाने में विनय पांडे, कब मास्टर उत्सव कुमार वर्मा, रेंजर सोनी गुप्ता, चांदनी मिश्रा तथा स्काउट त्रिपुरारी झा ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम उत्साहपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में संपन्न हुआ।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


पुष्करलाल केडिया स्काउट्स एंड गाइड्स ग्रुप द्वारा विश्व चिंतन दिवस का आयोजन
Scouting, Bharat Scouts and Guides, Pushkarlal Kedia Scouts and Guides Group, Kolkata, World Thinking Day





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News