Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

फलता के पुष्पा को सड़कों पर हाफ पैंट में घुमाया गया

अधिकारियों ने वहां कई अहम सुराग और जानकारी एकत्र करने का प्रयास किया है

11 Jun 2026

फलता के पुष्पा को सड़कों पर हाफ पैंट में घुमाया गया

कोलकाता। फलता क्षेत्र में गुरुवार को एक बेहद चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई। इलाके में कभी अपना सिक्का चलाने वाले प्रभावशाली तृणमूल नेता और अंतिम समय में चुनाव मैदान से नाम वापस लेने वाले उम्मीदवार जहांगीर खान को पुलिस ने जांच के सिलसिले में विभिन्न स्थानों पर ले जाकर घटनास्थलों का निरीक्षण कराया। इस दौरान कभी सफेद कुर्ता-पायजामा और भारी सुरक्षा घेरे में रहने वाले जहांगीर खान महज एक साधारण बनियान और बरमूडा पहने हुए दिखाई दिए। उनके साथ केंद्रीय बलों के हथियारबंद जवान और पुलिस के आला अधिकारी भी मौजूद थे।
सहरारहाट समेत फलता के कई संवेदनशील इलाकों में जब पुलिस जहांगीर खान को इस फटेहाल अंदाज में लेकर पहुंची, तो स्थानीय लोगों, दुकानदारों और राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई। शुरुआत में तो उनकी वेशभूषा और बदले रूप को देखकर कई लोग उन्हें पहचान ही नहीं सके। बाद में जब बाजार में यह बात आग की तरह फैली कि पुलिस हिरासत में पैदल ले जाया जा रहा यह व्यक्ति कोई और नहीं बल्कि जहांगीर खान है, तो पूरे इलाके में चर्चा और फुसफुसाहट का माहौल गर्म हो गया। कुछ लोगों ने इस वीआईपी नेता की इस हालत पर गहरा आश्चर्य व्यक्त किया, तो कई लोग इस पूरे घटनाक्रम और रसूखदार नेता के पतन को देखने के लिए सड़कों के किनारे कतारों में खड़े रहे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इस पूरे दौरे के दौरान जहांगीर खान का पुराना रसूख नदारद दिखा, वह बेहद शांत और नजरें झुकाए दिखाई दिए और चुपचाप पुलिस के निर्देशों का पालन करते हुए विभिन्न स्थानों तक गए। 
गौरतलब है कि वर्ष 2021 के विधानसभा चुनाव के बाद हुए कथित भीषण हिंसा से जुड़े एक आपराधिक मामले में डायमंड हार्बर एसीजेएम अदालत ने जहांगीर खान को पांच दिनों की पुलिस हिरासत में भेजा है। उनकी यह पुलिस हिरासत की अवधि शुक्रवार यानी 12 जून को समाप्त होने जा रही है। अदालत में पेशी से ठीक पहले पुलिस की टीम उन्हें विभिन्न चिन्हित स्थानों पर लेकर गई, जहां मामले से जुड़े तथ्यों, साक्ष्यों और बयानों की कडिय़ों की गहनता से जांच की गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार, जांच के हित में और क्राइम सीन रिकंस्ट्रक्शन के लिए आरोपियों को घटनास्थलों पर ले जाना कानूनी प्रक्रिया का हिस्सा है। अधिकारियों ने वहां कई अहम सुराग और जानकारी एकत्र करने का प्रयास किया है। हालांकि, मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने आधिकारिक तौर पर अधिक जानकारी साझा करने से साफ इनकार कर दिया है। हिरासत अवधि समाप्त होने के बाद शुक्रवार को उन्हें दोबारा कड़ी सुरक्षा के बीच डायमंड हार्बर अदालत में पेश किया जाएगा।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


फलता के पुष्पा को सड़कों पर हाफ पैंट में घुमाया गया
अधिकारियों ने वहां कई अहम सुराग और जानकारी एकत्र करने का प्रयास किया है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News