Please wait
पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक Sudhir wins historic ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री बोले ‘मुझे देश की युवा शक्ति पर बहुत गर्व है’ Sudhir wins historic पीओके भारत का अभिन्न अंग, पाकिस्तान से वार्ता हुई तो सिर्फ यही मुद्दा उठाया जाएगाः राजनाथ सिंह Sudhir wins historic पुरुलिया : रंगदारी वसूलने के आरोप में तृणमूल छात्र परिषद के जिलाध्यक्ष गिरफ्तार Sudhir wins historic पत्रकार हमला प्रकरण में मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, गुंडा दमन कानून से कार्रवाई Sudhir wins historic एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा Sudhir wins historic हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic

बंगाल चुनाव 2026 : आयोग ने प्रशासन से मांगी 16 अप्रैल तक संवेदनशील इलाकों की रिपोर्ट

आयोग ने सभी जिलाधिकारियों, पुलिस आयुक्तों और पुलिस अधीक्षकों से कहा है कि वे हिंसा-प्रवण क्षेत्रों का दौरा कर 16 अप्रैल शाम पांच बजे तक विस्तृत रिपोर्ट सौंपें।

15 Apr 2026

बंगाल चुनाव 2026 : आयोग ने प्रशासन से मांगी 16 अप्रैल तक संवेदनशील इलाकों की रिपोर्ट

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग ने सख्त रुख अपनाते हुए जिला प्रशासन और पुलिस को संवेदनशील इलाकों का निरीक्षण करने का निर्देश दिया है। आयोग ने सभी जिलाधिकारियों, पुलिस आयुक्तों और पुलिस अधीक्षकों से कहा है कि वे हिंसा-प्रवण क्षेत्रों का दौरा कर 16 अप्रैल शाम पांच बजे तक विस्तृत रिपोर्ट सौंपें।

आयोग के निर्देश के अनुसार, अधिकारियों को उन इलाकों और बूथों का विशेष रूप से निरीक्षण करना होगा जहां वर्ष 2021 के विधानसभा चुनाव, वर्ष 2023 के पंचायत चुनाव और वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान हिंसा की घटनाएं सामने आई थीं। इसमें मतदान से पहले, मतदान के दौरान और मतदान के बाद हुई घटनाओं वाले क्षेत्रों को भी शामिल किया गया है।

चुनाव आयोग ने यह भी निर्देश दिया है कि प्रत्येक मतदान केंद्र पर मोबाइल, सैटेलाइट और वायरलेस संचार व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत संपर्क स्थापित किया जा सके। जिलाधिकारी और पुलिस अधिकारी संयुक्त रूप से इन क्षेत्रों का दौरा करेंगे और चुनाव से पहले संचार व्यवस्था को पूरी तरह दुरुस्त करेंगे।

आयोग ने मतदान कर्मियों के लिए दिशा-निर्देश दोहराते हुए निष्पक्षता पर जोर दिया है। स्पष्ट रूप से कहा गया है कि कोई भी कर्मचारी किसी राजनीतिक प्रभाव, उपहार या लाभ को स्वीकार नहीं करेगा। मतदान से पहले मॉक पोल कराना अनिवार्य किया गया है और ईवीएम तथा वीवीपैट मशीनों की जांच भी जरूरी होगी। मतदान के दौरान किसी भी अनियमितता की जानकारी तुरंत आयोग के ऐप या मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय को देनी होगी।

इसी बीच कोलकाता पुलिस ने भी सख्ती दिखाते हुए सभी थानों को लंबित गिरफ्तारी वारंट तत्काल निष्पादित करने का निर्देश दिया है। पुलिस को कहा गया है कि वारंट वाले आरोपितों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए या फिर की गई कार्रवाई की जानकारी लालबाजार स्थित मुख्यालय को दी जाए। यह निर्देश जमानती और गैर-जमानती दोनों प्रकार के वारंट पर लागू होगा।

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव दो चरणों में होंगे। पहले चरण का मतदान 23 अप्रैल को और दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को कराया जाएगा, जबकि मतगणना चार मई को होगी।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


Bengal Elections 2026: Commission Seeks Report on Sensitive
आयोग ने सभी जिलाधिकारियों, पुलिस आयुक्तों और पुलिस अधीक्षकों से कहा है कि वे हिंसा-प्रवण क्षेत्रों का दौरा कर 16 अप्रैल शाम पांच बजे तक विस्तृत रिपोर्ट सौंपें।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News