Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

भारतीय पिचों का बुरा हाल, पिछले 4 बार से ICC ने नहीं दी औसत से ज्यादा रेटिंग

बात भारत में खेले गए पिछले चार मुकाबलों की करें तो आईसीसी ने नागपुर और दिल्ली की पिच को औसत, बेंगलुरु की पिच को औसत से नीचे और इंदौर की पिच को खराब करार दिया है। बता दें, ऑस्ट्रेलिया से पहले भारत ने श्रीलंका के खिलाफ दो मैच की टेस्ट सीरीज खेली थी।

04 Mar 2023

भारतीय पिचों का बुरा हाल, पिछले 4 बार से ICC ने नहीं दी औसत से ज्यादा रेटिंग

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023 में भारतीय पिचों को लेकर काफी बात हो रही है। भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले ही विपक्षी टीम की ओर से पिचों को लेकर बयानबाजी शुरू हो गई थी। अभी तक इस सीरीज के खेले गए तीनों मुकाबले दिन दिन के अंदर ही खत्म हो गए। नागपुर में खेले गए पहले टेस्ट को भारत ने पारी और 132 रनों से जीता, वहीं दिल्ली में टीम इंडिया ने कंगारुओं को 6 विकेट से धूल चटाई।

सीरीज का तीसरा टेस्ट हाल ही में इंदौर में 2 दिन और एक सेशन में खत्म हुआ और इस टेस्ट को ऑस्ट्रेलिया ने 9 विकेट से जीता। सीरीज के तीनों मुकाबलों में आईसीसी की पैनी नजर थी और आपकी जानकारी के लिए बता दें, अभी तक इस सीरीज की एक भी पिच को औसत से ऊपर की रेटिंग नहीं मिली है।

जी हां, बात भारत में खेले गए पिछले चार मुकाबलों की करें तो आईसीसी ने नागपुर और दिल्ली की पिच को औसत, बेंगलुरु की पिच को औसत से नीचे और इंदौर की पिच को खराब करार दिया है। बता दें, ऑस्ट्रेलिया से पहले भारत ने श्रीलंका के खिलाफ दो मैच की टेस्ट सीरीज खेली थी। सीरीज का आखिरी मैच बेंगलुरु में खेला गया था। यह टेस्ट भी तीन दिन के अंदर समाप्त हुआ था।

इंदौर टेस्ट के बाद एक और दिलचस्प आंकड़ा सामने निकलकर आया है। भारत की यह टेस्ट क्रिकेट में पिछले एक दशक में घर में तीसरी हार है और हैरानी की बात यह है कि इनमें से जो दो टेस्ट भारत हारा है उस मैच की पिचों को आईसीसी ने खराब करार दिया है।

इसके अलावा बात भारत में खेले गए आखिरी 10 टेस्ट मैचों की करें तो सिर्फ एक ही मैच 5 दिन तक चला है। वहीं 6 मैच तीन दिन के अंदर समाप्त हुए और चार दिन में मैच खत्म होने वालों की संख्या 2 रन और दो दिन के अंदर एक ही मैच खत्म हुआ।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News