Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

अकेली लड़कियों से छेड़खानी और छिनतई करने वाला गिरोह चढ़ा पुलिस के हत्थे

आरोपियों के पास से चार मोबाइल फोन और पांच चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

04 Mar 2023

अकेली लड़कियों से छेड़खानी और छिनतई करने वाला गिरोह चढ़ा पुलिस के हत्थे

बारूईपुर। पुलिस ने अकेली लड़कियों को परेशान कर छिनतई करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। बारूईपुर थाने की पुलिस ने उक्त गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरोह मुख्य रूप से गड़िया, महामायातला, राजपुर, सोनारपुर, बारूईपुर में सक्रिय था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार लोगों के नाम आसिफ खान, साहिल मंडल, बिलुयार हुसैन गाजी, सगीर गाजी, जहांगीर गाजी और रूप नस्कर हैं।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक इन लुटेरों के निशाने पर युवा लोग थे। इस गिरोह के लोग अक्सर अकेले लड़कियों को अपना निशाना बनाते थे। अगर किसी सुनसान सड़क पर इन्हें कोई लड़की अकेली नजर आ जाती तो वे अचानक उसके पास मोटर बाइक रोक देते। युवती के साथ अभद्र व्यवहार करते थे। जब युवती विरोध करने करने की कोशिश करती तो पीछे से कुछ लोग आकर के उसका बैग या अन्य सामान लेकर भाग जाते थे। इस तरह युवकों की टोली आए दिन लूटपाट करती थी।
बारूईपुर पुलिस जिले के डीएसपी मोहित मोल्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूत्रों से सूचना मिलने के बाद शनिवार सुबह पोलघाट इलाके में एक फैक्ट्री के सामने से छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से मोबाइल, मोटरसाइकिल के अलावा लूट के औजार भी बरामद हुए हैं। असल में वे चोरी की बाइक से तरह-तरह से लूट की घटना को अंजाम देते थे। पुलिस ने इलाके में चोरी और डकैती के कई मामलों के सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद इस समूह की पहचान की।जांचकर्ता इस बात की जांच कर रहे हैं कि उनके साथ कोई और शामिल है या नहीं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपियों के पास से चार मोबाइल फोन और पांच चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News