Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

'डीए देना ही होगा': प्रदर्शनकारियों के मंच पर पहुंचे शुभेंदु अधिकारी

शुभेंदु ने कहा कि हाईकोर्ट की सिंगल बेंच, डिविजन बेंच में आप लोग केस जीत चुके हैं। आज नहीं तो कल महंगाई भत्ता देना ही होगा। हमलोग बिना किसी शर्त आप सबके साथ हैं।

06 Mar 2023

'डीए देना ही होगा': प्रदर्शनकारियों के मंच पर पहुंचे शुभेंदु अधिकारी

महंगाई भत्ता की मांग पर पिछले 39 दिनों से शहीद मीनार मैदान में आंदोलन कर रहे सरकारी कर्मचारियों के मंच पर वरिष्ठ भाजपा विधायक और नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी सोमवार को जा पहुंचे। उन्होंने यहां संबोधन करते हुए कहा है कि महंगाई भत्ता सरकारी कर्मचारियों का संवैधानिक अधिकार है और उन्हें देना ही होगा। विधानसभा से निकलने के बाद वह सीधे आंदोलन मंच पर पहुंचे।

उन्होंने कहा कि भाजपा विधायकों की तरफ से वह आश्वस्त करते हैं कि पूरा भाजपा विधायक मंडल इस आंदोलन का समर्थन करता है और केंद्रीय पैमाने के मुताबिक डीए सरकारी कर्मचारियों का अधिकार है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार दिवालिया हो चुकी है। शुभेंदु ने कहा कि हाईकोर्ट की सिंगल बेंच, डिविजन बेंच में आप लोग केस जीत चुके हैं। आज नहीं तो कल महंगाई भत्ता देना ही होगा। हमलोग बिना किसी शर्त आप सबके साथ हैं।

शुभेंदु ने कहा कि हमलोग राज्य विधानसभा मैं मुख्य विपक्षी पार्टी हैं। आपके आंदोलन के साथ भाजपा से जुड़ा कर्मचारी और शिक्षक संगठन भी साथ है। राजनीति के बाहर से हमलोग इसका समर्थन करेंगे। उल्लेखनीय है कि सरकारी कर्मचारियों का आंदोलन का आज 39वां दिन है। आगामी 10 मार्च को कर्मचारियों ने प्रशासनिक हड़ताल की घोषणा की है। उस दिन सभी सरकारी दफ्तरों में कामकाज बंद रखा जाएगा।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News