Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

बिहार के समस्तीपुर में अधिक्रमित भूमि को खाली कराने गयी पुलिस पर हमला

इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और पुलिसकर्मी जान बचाकर मौके से भाग खड़े हुए।

06 Mar 2023

बिहार के समस्तीपुर में अधिक्रमित भूमि को खाली कराने गयी पुलिस पर हमला

समस्तीपुर। बिहार में समस्तीपुर जिले के पटोरी थाना क्षेत्र के ठाकुरबारी रोड पर कोर्ट के आदेश पर विवादित जमीन पर कब्जा दिलाने पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम पर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया। इस दौरान कोर्ट से जमीन का केस हार चुके लोगों ने पुलिस टीम पर जमकर रोड़ेबाजी की और फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया। देखते ही देखते पूरा इलाका रणक्षेत्र में बदल गया।

पटोरी अनुमंडल न्यायालय के आदेश पर पटोरी बाजार स्थित एक जमीन पर दखल दिलाने पहुंचे मजिस्ट्रेट, कोर्ट कर्मी और पुलिस टीम पर कोर्ट से केस हार चुके एक परिवार और उसके समर्थकों ने अचानक हमला कर दिया। इस दौरान आरोपी पक्ष के लोगों ने पुलिस और कोर्ट कर्मियों पर ईट-पत्थर, पेट्रोल बम, समेत अन्य हथियारों से हमला बोल दिया। इस दौरान आगजनी और फायरिंग की घटना को भी अंजाम दिया गया।

इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और पुलिसकर्मी जान बचाकर मौके से भाग खड़े हुए। इस दौरान अतिक्रमणकारियों ने एक बाइक को भी आग के हवाले कर दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे पटोरी डीएसपी ओमप्रकाश अरुण ने मामले को शांत कराकर अधिक्रमित भूमि को मुक्त करवा दिया। फिलहाल घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News