पश्चिम बंगाल में समुद्र में लापता ट्रॉलर बरामद, नौ मछुआरों के शव मिले, छह की तलाश जारी
इस घटना में जिस घर में अवैध पटाखा बनाने का कारखाना लगा हुआ था वह पूरी तरह से जलकर खाक हो गया। दमकल कर्मियों को आग बुझाने और लोगों को बचाने में काफी समय लगा।
ओडिशा के खुर्दा जिले में एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना भुवनेश्वर से करीब 40 किलोमीटर दूर तांगी जिले के भुसंदपुर गांव में उस समय हुई जब एक घर में होली के त्योहार के लिए पटाखे बनाए जा रहे थे।
इस घटना में जिस घर में अवैध पटाखा बनाने का कारखाना लगा हुआ था वह पूरी तरह से जलकर खाक हो गया। दमकल कर्मियों को आग बुझाने और लोगों को बचाने में काफी समय लगा।
उन्होंने कहा कि चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और चार अन्य गंभीर रूप से झुलस गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया, उन्होंने कहा कि उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
खुर्दा के जिलाधिकारी के सुदर्शन चक्रवर्ती ने कहा कि अभी तक केवल एक शव की पहचान हुई है। उन्होंने कहा, 'घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। घर में पटाखे बनाने के लिए प्रशासन से कोई अनुमति नहीं ली गई थी।'