Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

'एक-दो दिन में अतीक के बेटे की हो सकती है हत्या': सपा नेता

रामगोपाल यादव ने दावा किया है कि अतीक के एक बेटे की हत्या हो सकती है। अतीक अहमद के स्कूल में पढ़ने वाले दो बच्चों को पहले ही दिन पुलिस पकड़ ली। उनमें से किसी एक ही हत्या हो जाएगी। आप देख लेना।

07 Mar 2023

'एक-दो दिन में अतीक के बेटे की हो सकती है हत्या': सपा नेता

प्रयागराज बहुचर्चित उमेश पाल हत्याकांड में अब तक दो आरोपियों का एनकाउंटर हुआ है। एनकाउंटर में मारे गए दोनों आरोपी, माफिया अतीक अहमद गुर्गों में से थे। एसटीएफ की टीम और पुलिस अतीक अहमद के बेटे असद के साथ पांच शूटरों की तलाश में अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर रही है। इस बीच सपा के वरिष्ठ नेता रामगोपाल यादव ने एक बड़ा दावा किया है। रामगोपाल यादव ने दावा किया है कि योगी सरकार एक-दो दिन में अतीक के किसी एक बेटे को मरवा देगी। रामगोपाल ने यूपी पुलिस पर भी आरोप लगाए हैं।

रामगोपाल यादव ने दावा किया है कि अतीक के एक बेटे की हत्या हो सकती है। अतीक अहमद के स्कूल में पढ़ने वाले दो बच्चों को पहले ही दिन पुलिस पकड़ ली। उनमें से किसी एक ही हत्या हो जाएगी। आप देख लेना। पुलिस प्रयागराज घटना के असली आरोपियों को तो पकड़ नहीं पा रही है। पुलिस दबाव में आकर किसी को भी उठा ले रही है। जो पकड़ में आ जाए उसको मार दे रही है।

दरअसल रामगोपाल यादव होली के मौके पर नेताजी मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि देने सैफई पहुंचे। जहां उन्होंने यूपी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। रामगोपाल यादव ने कहा कि संविधान जीवन देने का मौलिक अधिकार है। किसी का जीवन लेने का हक किसी को नहीं है। आप किसी की जान नहीं ले सकते हैं।

बता दें कि उमेश पाल हत्याकांड के बाद अब तक दो का एनकाउंटर हो चुका है। पुलिस ने इस मामले में 27 फरवरी को पहला एनकाउंटर किया था। जिसमें बदमाश अरबाज को मार गिराया गया था। और दूसरा एनकाउंटर आठ दिन बाद हुआ। जिसमें शूटर विजय उर्फ उस्माद चौधरी को मार गिराया गया। उस्माद ने ही सबसे पहले उमेश पाल पर गोली चलाई थी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News