Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

विराट कोहली के बल्ले से जल्द निकलेगा शतक: रिकी पोंटिंग

रिकी पोंटिंग ने कहा कि मैं इस सीरीज में किसी बल्लेबाज के फॉर्म को नहीं देख रहा हूं क्योंकि बल्लेबाजों के लिये यह श्रृंखला किसी बुरे सपने की तरह रही है। उन्होंने कहा, जहां तक विराट कोहली की बात है तो मैं बार बार कहता आया हूं कि चैम्पियन खिलाड़ी हमेशा रास्ता निकाल लेते हैं।

07 Mar 2023

विराट कोहली के बल्ले से जल्द निकलेगा शतक: रिकी पोंटिंग

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग का मानना है कि बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी बल्लेबाजों के लिए दुस्वप्न साबित हुई है और इसमें प्रदर्शन के आधार पर वह विराट कोहली के फॉर्म का आकलन नहीं करेंगे। पिछली 14 पारियों में अर्धशतक नहीं बना सके कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन टेस्ट में 111 रन ही बनाये हैं लेकिन पोंटिंग इससे चिंतित नहीं हैं। उनका मानना है कि सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी उपाय निकाल ही लेता है।

उन्होंने कहा कि मैं इस सीरीज में किसी बल्लेबाज के फॉर्म को नहीं देख रहा हूं क्योंकि बल्लेबाजों के लिये यह श्रृंखला किसी बुरे सपने की तरह रही है। उन्होंने कहा, जहां तक विराट कोहली की बात है तो मैं बार बार कहता आया हूं कि चैम्पियन खिलाड़ी हमेशा रास्ता निकाल लेते हैं। ऐसा लग रहा होगा कि इस समय वह खराब फॉर्म में है और रन नहीं बना रहा क्योंकि हम सभी उससे रनों की अपेक्षा करते हैं।

उन्होंने कहा कि वह यथार्थवादी भी हैं। बल्लेबाज को खुद पता होता है कि कब उसका फॉर्म खराब है और उससे रन नहीं बन रहे। किसी और को उसे बताने की जरूरत नहीं होती। कोहली को लेकर मैं चिंतित नहीं हूं क्योंकि मुझे पता है कि वह फॉर्म में लौटेगा। एशेज श्रृंखला के लिये कई बार इंग्लैंड में खेल चुके पोंटिंग को पता है कि जून में वहां हालात उपमहाद्वीप के हालात से बिल्कुल अलग होंगे।

सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय शतक लगाने वाले बल्लेबाजों में तीसरे स्थान पर काबिज पोंटिंग ने कहा कि भारत अगर जून में होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिये क्वालीफाई करता है तो उसे अपने बल्लेबाजी क्रम में बदलाव पर विचार करना चाहिये। केएल राहुल जैसा खिलाड़ी टीम से बाहर है और शुभमन गिल खेल रहा है। दोनों को टेस्ट खेलने का अनुभव है और इन दोनों को एक ही टीम में उतारा जा सकता है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News