Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

रायबरेली : स्वामी प्रसाद मौर्या के करीबियों पर वेटर की हत्या का आरोप

जनपद की ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र स्थित नंदलाल रेस्टोरेंट में होली के त्योहार वाले दिन विवाद में हुई वेटर की हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। वेटर की हत्या का आरोप स्वामी प्रसाद मौर्या के करीबियों पर लगा है। 

10 Mar 2023

रायबरेली : स्वामी प्रसाद मौर्या के करीबियों पर वेटर की हत्या का आरोप

जनपद की ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र स्थित नंदलाल रेस्टोरेंट में होली के त्योहार वाले दिन विवाद में हुई वेटर की हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। वेटर की हत्या का आरोप स्वामी प्रसाद मौर्या के करीबियों पर लगा है। पुलिस ने पांच लोगों पर हत्या का मामला दर्ज करते हुए पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के वाहन को बरामद किया है।

ऊंचाहार कोतवाली प्रभारी बालेंदु गौतम ने शुक्रवार को बताया कि दो दिन पूर्व आठ मार्च को जमालपुर माफी के पास गंदे नाले में औंधे मुंह एक युवक का शव मिला था। उसकी शिनाख्त हरचंदपुर थाना क्षेत्र में रहने वाले संजय कश्यप के रूप में हुई। वह नंदलाल रेस्टोरेंट में वेटर का कार्य करता था।

जांच के दौरान पता चला कि नशे की हालत में हुए विवाद में रेस्टोरेंट के तीन अन्य वेटरों के साथ मिलकर दीपू मौर्य, संतोष चौरसिया ने उसकी हत्या की थी। उसके बाद पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश मौर्या के वाहन से शव को गंदा नाला में फेंका गया था। पुलिस ने सभी के विरुद्ध हत्या और अपराध छिपाने का मामला दर्ज किया है। इसी के साथ कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया है।

पुलिस के मुताबिक जांच में यह भी पता चला है कि अभियुक्त दीपू मौर्य स्वामी प्रसाद मौर्या का बेहद करीबी है और ऊंचाहार नगर पंचायत में मनोनीत सभासद रह चुका है। पुलिस ने हत्याकांड में प्रयुक्त पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष व स्वामी प्रसाद मौर्या के दूसरे करीबी राकेश मौर्या के वाहन को बरामद किया है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News