वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
कर्नाटक के हुबली में बुधवार को एक नाबालिग लड़की के साथ चार लोगों ने गैंगरेप किया। लड़की कथित तौर पर चार आरोपियों में से दो की दोस्त थी।
कर्नाटक के हुबली में बुधवार को एक नाबालिग लड़की के साथ चार युवकों ने गैंगरेप किया। लड़की, जो कथित रूप से चार आरोपियों में से दो की दोस्त थी, को उनके लिए फोन खरीदने के बहाने बुलाया गया था।
घटना हुबली बाईपास रिंग रोड ब्रिज के पास हुई। नाबालिग लड़की को उसके पैतृक स्थान से हुबली बुलाया गया था। वहां से आरोपी उसे बाइक पर बाहरी रिंग रोड पर ले गया और सूनसान जगह पर उसके साथ दुष्कर्म किया।
दो आरोपियों की पुलिस ने पहचान कर ली है। अन्य दो आरोपियों की पहचान अभी नहीं हो पाई है।
चारों आरोपियों के खिलाफ हुबली के गोकुल रोड थाने में मामला दर्ज किया गया है।