Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

एडिनोवायरस से फिर 3 बच्चों की मौत

राज्य सरकार ने भी निर्देश जारी किया है और बच्चों को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की बात कही है। 

10 Mar 2023

एडिनोवायरस से फिर 3 बच्चों की मौत

कोलकाता।  बुखार, सर्दी, खांसी से बच्चों की मौत का सिलसिला जारी है। गुरुवार रात से शुक्रवार सुबह के बीच बीसी रॉय अस्पताल में 3 और बच्चों की मौत हो गई। सर्दी और खांसी से बच्चों से मौत को लेकर पूरे राज्य में दहशत का मौहाल है। बच्चों की मौत को एडिनोवायरस के संक्रमण से जोड़कर देखा जा रहा है। सीएम ममता बनर्जी ने खुद स्वीकार किया था कि राज्य में एडिनोवायरस का संक्रमण है और इस बाबत राज्य सरकार की ओर से एडवाइजरी भी जारी की गई थी।

वहीं, विपक्ष इस मसले पर चर्चा की मांग को लेकर विधानसभा से वॉकआउट किया था। गैर सरकारी सूत्रों के अनुसार जनवरी से अभी तक 128 बच्चों की मौत हुई है.प्राप्त जानकारी से अनुसार पिछले 24 घंटे में फिर तीन बच्चों की मौत हो गई है। मृत बच्चे का नाम शांतनु कीर्तन्य है। उम्र 1 साल 11 महीने है। होली वाले दिन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसी तरह से बनगांव निवासी अयान मंडल की उम्र डेढ़ वर्ष है। शनिवार को भर्ती कराने के बाद शुक्रवार की रात मौत हो गई। वहीं, ठाकुरनगर निवासी 2 वर्षीय बच्चे की शुक्रवार तड़के मौत हो गई। 
राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष सुदेशना रॉय और सदस्य अनन्या चटर्जी ने बुधवार को बीसी रॉय चिल्ड्रन हॉस्पिटल का दौरा किया था। उन्होंने दावा किया था कि उचित सेवा प्रदान की जा रही है। अस्पताल में कई डॉक्टर भी हैं। एक बेड पर दो बच्चे होने जैसी कोई बात नहीं है। उन्होंने दुर्व्यवहार के आरोप को भी गलत करार दिया था। राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग के सदस्यों ने गुरुवार सुबह अस्पताल का दौरा किया था। राज्य में बुधवार को तीन बच्चों की भी मौत हुई थी। गुरुवार सुबह तक बीसी रॉय चिल्ड्रन अस्पताल में दो और कलकत्ता मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक बच्चे की मौत हो गई थी.

हालांकि, एक स्वास्थ्य अधिकारी का दावा है कि बाल मृत्यु दर बहुत अधिक नहीं कही जा सकती है। उनके शब्दों में, हम बच्चों की मृत्यु को रोक नहीं पा रहे हैं। प्रतिदिन तीन की बजाय औसतन चार मौतें हो रही हैं। ऐसा नहीं है कि मौतें बहुत बढ़ गई हैं, लेकिन उन्होंने यह भी माना, रेफर अब पहले जैसे नहीं रहे। हमने जिले में भी कई बेड बनाए हैं। मॉनिटर हैं, वेंटिलेटर देने की व्यवस्था की गई है। हमने कोरोना से निबट लिया है और इस पर नियंत्रण करने में सफल रहेंगे। बता दें कि सीएम ममता बनर्जी ने जिला के अस्पतालों को सख्त निर्देश दिया है कि वे बहुत जरूरी नहीं होने पर रेफर नहीं करें और जिला अस्पतालों में भी बच्चों की चिकित्सा की समुचित व्यवस्था की गई है। राज्य सरकार ने भी निर्देश जारी किया है और बच्चों को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की बात कही है। 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News