Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

WTC फाइनल के लिए कीवियों ने की भारत की राह आसान!

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाने के लिए श्रीलंका भारत के लिए मुश्किल खड़ी कर सकता है। अगर भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अहमदाबाद टेस्ट में झटका भी लगता है तो न्यूजीलैंड के हाथों श्रीलंका की हार उसे फाइनल का टिकट दिला देगी।

11 Mar 2023

WTC फाइनल के लिए कीवियों ने की भारत की राह आसान!

भारतीय टीम को न्यूजीलैंड की टीम ने एक ही दिन में डबल खुशी दे दी है। न्यूजीलैंड भारतीय टीम के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की राह बना रही है। दरअसल वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाने के लिए श्रीलंका भारत के लिए मुश्किल खड़ी कर सकता है। अगर भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अहमदाबाद टेस्ट में झटका भी लगता है तो न्यूजीलैंड के हाथों श्रीलंका की हार उसे फाइनल का टिकट दिला देगी। न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच क्राइस्टचर्च में पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है।

एक समय श्रीलंका मजबूत नजर आ रही थी। उसने न्यूजीलैंड पर दबाव बना लिया था, मगर शनिवार को पहले तो डैरेल मिचेल ने शतक ठोककर न्यूजीलैंड को बढ़त दिला दी और दबाव से बाहर निकाला। इसके बाद तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक ब्लेयर टिकनर ने श्रीलंका को दूसरी पारी में 3 बड़े झटके दे दिए।

तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक श्रीलंका ने 83 रन पर ही अपने 3 विकेट गंवा दिए। ओशादा फर्नांडो, दिमुथ करुणारत्ने और कुसाल मेंडिस के रूप में श्रीलंका को तीसरे दिन के आखिर में झटके लगे। स्टंप होने तक श्रीलंका ने 65 रन की बढ़त हासिल कर ली है। फर्नांडो ने 28 रन, करुणारत्ने ने 17 और मेंडिस ने 14 रन ठोके।

इससे पहले न्यूजीलैंड ने दिन की शुरुआत 162/5 से आगे खेलते हुए की। दिन की शुरुआत में कीवी टीम दबाव में नजर आ रही थी, मगर फिर डैरेल मिचेल ने कमाल किया। उन्होंने नहले को 124 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद अपने अर्धशतक को उन्होंने शतक में बदलकर न्यूजीलैंड को संकट से बाहर निकाला। न्यूजीलैंड ने एक समय जहां अपने 6 विकेट 188 रन पर ही गंवा दिए थे, वहीं मिचेल के शतक के दम पर कीवी टीम ने पहली पारी में 373 बना लिए थे।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News