Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

माधुरी दीक्षित की मां स्नेहलता दीक्षित का निधन, वर्ली में होगा अंतिम संस्कार

माधुरी दीक्षित ने यह दुखद खबर साझा करते हुए लिखा- हमारी प्यारी आई स्नेहलता दीक्षित आज सुबह गुजर गईं। उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर 3 बजे वर्ली मुंबई में किया जाएगा।

12 Mar 2023

माधुरी दीक्षित की मां स्नेहलता दीक्षित का निधन, वर्ली में होगा अंतिम संस्कार

बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित की मां स्नेहलता दीक्षित का 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। माधुरी दीक्षित ने यह दुखद खबर साझा करते हुए लिखा- हमारी प्यारी आई स्नेहलता दीक्षित आज सुबह गुजर गईं। उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर 3 बजे डॉ ई मूसा रोड, जीजामाता नगर वर्ली मुंबई स्थित वैकुंठ धाम में किया जाएगा।

माधुरी दीक्षित की मां के निधन की जानकारी उनके पारिवारिक सहयोगी रिक्कू राकेश नाथ ने भी दी है। जानकारी के मुताबिक स्नेहलता दीक्षित का निधन स्वाभावित ढंग से हुआ है।

माधुरी दीक्षित की मां स्नेहलता दीक्षित ने रविवार 12 मार्च को सुबह 8.40 पर मुंबई स्थित अपने घर में अंतिम सांस ली। पिछले साल स्नेहलता दीक्षित ने अपना 90वां जन्मदिन मनाया था और माधुरी दीक्षित ने अपनी मां के लिए एक इमोशनल नोट लिखा था। माधुरी ने लिखा- हैप्पी बर्थडे आई। कहते हैं कि मां एक बेटी की बेस्ट फ्रेंड होती है। इससे ज्यादा सटीक शायद ही कोई बात लिखी गई है।

माधुरी दीक्षित ने लिखा, "वो सारी चीजें जो आपने आज तक मेरे लिए की हैं, वो सबक जो आपने मुझे पढ़ाए वो मेरी जिंदगी का अभी तक का सबसे बड़ा तोहफा हैं। मैं आपके लिए बस अच्छी सेहत और ढेर सारी खुशियां मांगती हूं। माधुरी दीक्षित ने अपनी मां के साथ अपनी कई अनदेखी तस्वीरें शेयर की थीं। माधुरी दीक्षित का उनकी मां के साथ बहुत अटूट रिश्ता रहा है। माधुरी की मां का जाना उनके लिए किसी भयानक सदमे से कम नहीं है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News