Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

सागरदिघी हार और अल्पसंख्यकों को लेकर ममता ने बुलाई पार्टी की बैठक

आसन्न पंचायत चुनाव और उसके बाद के लोकसभा चुनाव में मुस्लिम वोट बैंक के खिसकने का डर बना हुआ है। इसे लेकर आगामी 17 मार्च को पार्टी सुप्रीमो मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पार्टी के नेताओं की बैठक बुलाई है। 

13 Mar 2023

सागरदिघी हार और अल्पसंख्यकों को लेकर ममता ने बुलाई पार्टी की बैठक

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद सागरदिघी में हुए उपचुनाव में तृणमूल उम्मीदवार की हार और उसके बाद लगातार अल्पसंख्यक नेताओं का पुलिस पर सवाल खड़ा किया जाना पार्टी को रास नहीं आ रहा। आसन्न पंचायत चुनाव और उसके बाद के लोकसभा चुनाव में मुस्लिम वोट बैंक के खिसकने का डर बना हुआ है। इसे लेकर आगामी 17 मार्च को पार्टी सुप्रीमो मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पार्टी के नेताओं की बैठक बुलाई है। ममता कैबिनेट में मंत्री सिद्दिकुल्ला चौधरी ने हाल ही में पुलिस एक्शन को लेकर सवाल खड़ा किया था और चेतावनी देते हुए कहा था कि राज्य प्रशासन के खिलाफ आंदोलन करेंगे।

तृणमूल विधायक रेजाउल करीम ने पार्टी की आंतरिक गुटबाजी और प्रशासन के दुरुपयोग की वजह से निर्दलीय लड़ने की चेतावनी दी है। इंडियन सेकुलर फ्रंट (आईएसएफ) के विधायक नौशाद सिद्दीकी की गिरफ्तारी के बाद सभी पार्टियों के नेताओं ने पुलिस कार्रवाई की निंदा की थी। अल्पसंख्यकों के लिए ध्रुव का काम करने वाले फुरफुरा शरीफ के पीरजादा ने स्पष्ट कर दिया था कि अब ममता का साथ मुस्लिम समुदाय नहीं देगा। इसके बाद ही सागरदिघी उपचुनाव में तृणमूल उम्मीदवार की 20 हजार से अधिक वोटों के अंतर से हार पार्टी के लिए चिंता का सबब बन गया है।

तृणमूल सूत्रों ने बताया कि 17 मार्च को होने वाली बैठक में पार्टी की पंचायत चुनाव की रणनीति पर चर्चा होगी। उसके बाद लोकसभा चुनाव की रणनीति पर भी बात होगी। हालांकि पार्टी के अंदर खाने सूत्रों ने बताया है कि अल्पसंख्यक वोट बैंक को लेकर भी महत्वपूर्ण चर्चा होनी है। इसमें फिरहाद हकीम, कुणाल घोष के साथ ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी और पार्टी के अन्य नेता शामिल होंगे।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News