Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

भारत पहुंचा WTC के फाइनल में, श्रीलंका की हार से मिला फायदा

भारत ने 7 से 11 जून तक द ओवल में होने वाले डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया,जहाँ भारत का सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा।

13 Mar 2023

भारत पहुंचा WTC के फाइनल में, श्रीलंका की हार से मिला फायदा

क्राइस्टचर्च। भारत ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल (डब्ल्यूटीसी) के लिए किया क्वालीफाई कर लिया है। भारत को डब्ल्यूटीसी फाइनल में जगह बनाने के लिए श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच चल रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज मे श्रीलंका की हार या ड्रा की जरूरत थी। न्यूजीलैंड ने पहला टेस्ट 2 विकेट से जीत लिया और इसी के साथ भारत ने 7 से 11 जून तक द ओवल में होने वाले डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया,जहाँ भारत का सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा।

न्यूजीलैंड-श्रीलंका मैच की बात करें तो इस मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कुसल मेंडिस (87) और दिमुथ करुणारत्ने (50) के अर्धशतकों की बदौलत अपनी पहली पारी में 355 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड ने डेरिल मिचेल (102) के शतक और टॉम लैथम (67) के अर्धशतक की बदौलत 373 रन बनाए और पहली पारी के आधार पर 18 रनों की बढ़त हासिल की।

श्रीलंका ने अपनी दूसरी पारी में एंजेलो मैथ्यूज (115) के शतक की बदौलत 302 रन बनाये और न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए 285 रनों का लक्ष्य रखा, जिसे न्यूजीलैंड ने केन विलियमसन (नाबाद 121) के बेहतरीन शतक और डेरिल मिचेल (81) के बेहतरीन अर्धशतक की बदौलत 8 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News