Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic

अमित शाह की दो अप्रैल को बिहार के सासाराम और नवादा में जनसभा

शाह के दौरे से भाजपा अलग-अलग समुदायों के लोगों को साधने की कोशिश कर रही है। वैसे भी जब से महागठबंधन की सरकार बनी है तब से अमित शाह ने बिहार की बागडोर अपने हाथ में ले ली है।

13 Mar 2023

अमित शाह की दो अप्रैल को बिहार के सासाराम और नवादा में जनसभा

पटना। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दो अप्रैल को बिहार का दौरा करेंगे। अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बिहार में उनके दौरे तेज हो रहे हैं। वो सासाराम और नवादा में जनसभा को संबोधित करेंगे। छह महीने में यह उनका यह चौथा बिहार दौरा होगा।

शाह के दौरे से भाजपा अलग-अलग समुदायों के लोगों को साधने की कोशिश कर रही है। वैसे भी जब से महागठबंधन की सरकार बनी है तब से अमित शाह ने बिहार की बागडोर अपने हाथ में ले ली है। बिहार की सत्ता से बाहर होने के बाद अमित शाह 23 और 24 सितम्बर 2022 को सीमांचल के दौरे पर पहुंचे थे। यहां से उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी का आगाज किया था।

अमित शाह ने अपनी रैली के माध्यम से सीमांचल के चारों जिले पूर्णिया, अररिया, किशनगंज और कटिहार साधने की कोशिश की। यह चारों इलाके मुस्लिम बहुल हैं। इस इलाके में शाह ने 2 दिन रह कर अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिलकर फीडबैक लिया था। इस पूरे इलाके में किस तरह से भाजपा को स्थापित किया जाए। इसका मूल मंत्र दिया।

केंद्रीय गृहमंत्री शाह 11 अक्टूबर 2022 को लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती के अवसर पर उत्तर प्रदेश और बिहार के सीमावर्ती सिताब दियारा गांव पहुंचे थे। यहां भारतीय जनता पार्टी के मिशन बिहार को धार दी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर जमकर निशाना साधा था। बिहार में एनडीए की सरकार गिरने के बाद शाह का यह दूसरा दौरा था।

इस साल वो 25 फरवरी को बिहार दौरे पर आए। पहले उन्होंने वाल्मीकि नगर में जनसभा की। इसके बाद पटना में सहजानंद सरस्वती की जयंती सह किसान समागम में भाग लिया। वाल्मीकि नगर की जनसभा में उन्होंने पूर्वी और पश्चिमी चंपारण को साधा। इस दौरान उन्होंने जमकर नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव पर निशाना साधा। अब 02 अप्रैल को शाह बिहार के सासाराम और नवादा पहुंच रहे हैं। सम्राट अशोक की जयंती पर अमित शाह सासाराम और नवादा में रैली करेंगे। सम्राट अशोक के बारे में कहा जाता है कि वह कुशवाहा समाज से आते थे। इसलिए कुशवाहा समाज को साधने को लेकर भाजपा ने अमित शाह के इस रैली की तैयारी शुरू कर दी है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News