Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

अस्पताल में भर्ती गर्भवती महिला की मौत, डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप

मौत से आक्रोशित लोगों ने अस्पताल परिजनों ने अस्पताल में जमकर तोड़फोड़ मचाया है।

14 Mar 2023

अस्पताल में भर्ती गर्भवती महिला की मौत, डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप

बेगूसराय। अस्पताल में भर्ती किए गए गर्भवती महिला का डॉक्टर द्वारा समय पर इलाज शुरू नहीं किए जाने से मौत होने के बाद बेगूसराय में बवाल हो गया है। मौत से आक्रोशित लोगों ने अस्पताल परिजनों ने अस्पताल में जमकर तोड़फोड़ मचाया है।

घटना नगर थाना क्षेत्र के महिला कॉलेज के समीप स्थित सृष्टि जीवन अस्पताल की है। मृतका वीरपुर थाना क्षेत्र के डीह गांव निवासी आलोक कुमार की पत्नी रेशमी कुमारी है। परिजनों ने बताया कि गर्भवती रेशमी कुमारी को अचानक पेट में दर्द हुआ तो हम लोगों ने रात में करीब नौ बजे सृष्टि जीवन अस्पताल में भर्ती कराया।

यहां ऑपरेशन फीस 50 हजार जमा कराए गए, ऊपर से दवाई भी खरीद की गई। लेकिन कोई डॉक्टर इलाज करने नहीं पहुंचे। हम लोग लगातार गुहार लगाते रहे, उसके बाद एक स्टाफ ने रात 12 बजे के बाद इलाज शुरू किया और सुई देने के 30 मिनट के अंदर ही रेशमी की मौत हो गई।

परिजनों का कहना है कि अस्पताल कर्मियों द्वारा हालत सीरियस बता ऑपरेशन फीस जमा कराया गया। लेकिन पैसा जमा करने के बाद लगातार गुहार लगाए जाने पर भी डॉक्टर इलाज करने नहीं आए, इसके कारण मौत हुई है। मौत की जानकारी मिलते ही मंगलवार की सुबह गांव से बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए तथा अस्पताल परिसर में जमकर तोड़फोड़ किया।

आक्रोशित लोगों का कहना था कि अस्पताल हमें मृत्यु का सर्टिफिकेट बनाकर दे, लेकिन डॉक्टर नहीं दे रहा था। डॉक्टर के द्वारा पेशेंट के पुर्जा पर कभी हार्ड अटैक लिख दिया गया तो कभी कुछ लिखकर दिया जा रहा था। फिलहाल घटना की सूचना मिलते ही पहुंची नगर थाना की पुलिस ने परिजनों को किसी तरह से समझा-बुझाकर शांत कराया तथा मामले की छानबीन कर रही है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News