Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

हड़ताल का असर: संगीनों के साये में बिजली आपूर्ति, प्रशासन मुस्तैद

विव्युट कर्मण संगर्ष समिती ने 16 मार्च की राट से 72 हैं का हार्तल का अलान किया है। सक्रार ने भी कठोर रुक अपनाया है। समिति ने आज से कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है।

16 Mar 2023

हड़ताल का असर: संगीनों के साये में बिजली आपूर्ति, प्रशासन मुस्तैद

बिजली कर्मियों की घोषित 72 घंटे की हड़ताल से निपटने की कवायद शुरू हो गई है। आम आदमी को बिजली की आपूर्ति सुचारू रूप से होती रहे इसके लिए विद्युत उप केंद्रों पर राजस्व कर्मचारियों और पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस बल ने रात भर इन केंद्रों का निरीक्षण किया और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। जिले के लालगंज उपकेंद्र पर कानूनगो सुरेंद्र तिवारी, लेखपाल आशीष सैनी सहित पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। बुधवार रात प्रभारी निरीक्षक शिव शंकर सिंह भी बिजली पावर हाउस में डटे रहे।

ज्ञात हो कि बिजली विभाग के कर्मचारी व एसडीओ स्तर तक के अधिकारी अपनी मांगों को लेकर 72 घंटे की हड़ताल पर चले गए हैं। यहां तक की संविदा कर्मी भी हड़ताल पर हैं। सिर्फ पावर स्टेशन पर विद्युत वितरण का संचालन करने वाले संविदा कर्मी काम कर रहे हैं।

कर्मचारी नेताओं का कहना है कि सरकार ने शाम तक बिजली कर्मचारियों की मांगों के बाबत कोई निर्णय नहीं लिया तो वह भी आज रात 10 बजे से हड़ताल पर चले जाएंगे। उनके जाने पर आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह से ठप हो जाएगी। फिलहाल बिजली विभाग के सभी कार्यालयों में ताला बंद है। बिल नहीं जमा हो रहे हैं।

विद्युत ऑफिस का किसी तरह का भी काम नहीं हो रहा है और लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं अगर किसी फीडर की लाइन ब्रेकडाउन होती है तो वह भी नहीं बन पा रही है। लालगंज के सभी कर्मचारी रायबरेली धरना प्रदर्शन में चले गए हैं। जिससे कार्यालय सहित विद्युत पावर हाउस में सन्नाटा व्याप्त है।हिन्दुस्थान समाचार/रजनीश

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News