Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

वेलिंगटन टेस्ट : न्यूजीलैंड की मजबूत शुरुआत, डेवोन कॉनवे का अर्धशतक

न्यूजीलैंड के लिए डेवोन कॉनवे ने बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेलते हुए 78 रन बनाए।

17 Mar 2023

वेलिंगटन टेस्ट : न्यूजीलैंड की मजबूत शुरुआत, डेवोन कॉनवे का अर्धशतक

न्यूजीलैंड ने यहां श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में मजबूत शुरुआत की है। न्यूजीलैंड पहले दिन का खेल खत्म होने पर 2 विकेट पर 155 रन बना लिए हैं। केन विलियमसन 26 और हेनरी निकोल्स 18 रन बनाकर नाबाद हैं। न्यूजीलैंड के लिए डेवोन कॉनवे ने बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेलते हुए 78 रन बनाए।

इस मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को पहले बल्लेबाजी करने का निमंत्रण दिया। न्यूजीलैंड को टॉम लैथम और डेवोन कॉनवे ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 87 रन जोड़े। 87 के कुल स्कोर पर कासुन राजिथा ने लैथम को प्रभात जयसूर्या के हाथों कैच कराकर न्यूजीलैंड को पहला झटका दिया। लैथम ने 21 रन बनाए।

इसके बाद विलियमसन और कॉनवे ने टीम का स्कोर 100 के पार पहुंचाया। 118 के कुल स्कोर पर धनंजय डीसिल्वा ने कॉनवे को आउट कर न्यूजीलैंड को दूसरा झटका दिया। इसके बाद विलियमसन और निकोल्स ने कोई और नुकसान नहीं होने दिया।

बता दें कि दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला में न्यूजीलैंड की टीम 1-0 से आगे है। न्यूजीलैंड ने पहले टेस्ट मैच में श्रीलंका को 2 विकेट से हराया था। विलियमसन जीत के हीरो रहे थे, जिन्होंने शतकीय पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाई थी।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News