Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

ऋषभ पंत से मिले युवराज सिंह, कहा- फिर उठेगा ये चैंपियन

युवराज सिंह ऋषभ पंत से मिलने उनके घर पहुंचे, जो एक भयानक सड़क दुर्घटना में गंभीर रुप से चोटिल हो गए थे और अब धीरे-धीरे चोट से उबर रहे हैं।

17 Mar 2023

ऋषभ पंत से मिले युवराज सिंह, कहा- फिर उठेगा ये चैंपियन

 भारत के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी युवराज सिंह ने कैंसर जैसी बिमारी को मात देते हुए खेल के इतिहास में सबसे बड़ी वापसी की है। 2011 विश्व कप के तुरंत बाद, युवराज को कैंसर की बिमारी का पता चला, जिसके लिए उन्होंने भारतीय टीम में वापसी करने से पहले अमेरिका में इलाज कराया। युवराज को मार्च 2012 में उनकी तीसरी और अंतिम कीमोथेरेपी के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी। उन्हें मीडियास्टिनल सेमिनोमा कैंसर था।

युवराज सिंह ऋषभ पंत से मिलने उनके घर पहुंचे, जो एक भयानक सड़क दुर्घटना में गंभीर रुप से चोटिल हो गए थे और अब धीरे-धीरे चोट से उबर रहे हैं। युवराज ने पंत के साथ अपनी एक तस्वीर भी शेयर की। इस तस्वीर में पंत युवराज के साथ बैठे हैं और उनके पैर पर पट्टी चढ़ी हुई है। युवराज ने अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किया, चैंपियन एक बार फिर से उठेगा। मुलाकात बेहतरीन थी। क्या शानदार इंसान है। मैं उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहा हूं।'

पंत ने हाल ही में अपने प्रशंसकों को अपने रिकवरी की एक झलक दी। पंत ने एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने स्विमिंग पूल में टहलते हुए अपनी एक वीडियो जारी की और इसे कैप्शन दिया, छोटी चीजों, बड़ी चीजों और बीच की हर चीज के लिए आभारी हूं।

पंत आईपीएल 2023 में नहीं खेल पाएंगे और उनकी जगह डेविड वॉर्नर को उनकी फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान बनाया गया है। अक्षर पटेल वार्नर के डिप्टी होंगे। पंत आईपीएल 2023 में नहीं खेल पाएंगे और उनकी जगह डेविड वॉर्नर को उनकी फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान बनाया गया है। अक्षर पटेल वार्नर के डिप्टी होंगे।

 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News