वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
कुछ क्रिटिक्स ने फिल्म को बेहतरीन बताया है तो कुछ ने इसे बोरिंग बताया है. ज्विगेटो से पहले कपिल किस किसको प्यार करूं और फिरंगी में बतौर एक्टर नजर आ चुके हैं। इस रिपोर्ट में हम आपको इन तीनों फिल्मों के रिजल्ट के बारे में बताते हैं।
अपनी कॉमेडी से सभी का दिल जीतने वाले कपिल शर्मा (Kapil Sharma एक बार फिर बतौर एक्टर हाथ आजमा रहे हैं। बीते दिन कपिल शर्मा की फिल्म ज्विगाटो रिलीज हुई, जिसे क्रिटिक्स से मिक्स रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म को कुछ क्रिटिक्स ने काफी बेहतरीन बताया है तो कुछ ने बोरिंग। कपिल ज्विगाटो से पहले किस किसको प्यार करूं और फिरंगी में बतौर एक्टर नजर आ चुके हैं। इस रिपोर्ट में आपको बताते हैं इन तीनों फिल्मों का आईएमडीबी रिपोर्ट कार्ड।
कपिल शर्मा ने साल 2015 में फिल्म किस किसको प्यार करूं से बॉलीवुड डेब्यू किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी और न ही दर्शकों का दिल जीत पाई। फिल्म को 5.6 IMDb रेटिंग मिली थी। इसके बाद कपिल, 2017 में फिल्म फिरंगी में नजर आए, जो फ्लॉप रही। फिरंगी को 4.3 IMDb रेटिंग मिली थी। वहीं हाल ही में रिलीज हुई ज्विगाटो को 8.9 आईएमडीबी रेटिंग मिली है।
बात अगर कपिल की लेटेस्ट रिलीज फिल्म ज्विगाटो के रिव्यू की करें तो फिल्म का ट्रेलर जितना अच्छा था, फिल्म उतनी ही फीकी साबित होती है। बहुत अच्छे सबजेक्ट के बाद भी फिल्म बांधे रखने में कामयाब नहीं होती है। फिल्म में ऐसा खास कुछ भी नहीं है, जिसके चलते थिएटर तक जाकर पैसा खर्च करके इस फिल्म को देखा जाए। फिल्म के लिए ओटीटी रिलीज का इंतजार आराम से किया जा सकता है।