Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

इंदौर में बिग बॉस-16 विनर एमसी स्टैन के शो में करणी सेना का हंगामा, कार्यक्रम को बीच में छोड़कर भागा रैपर

चश्मदीदों के मुताबिक, पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों पर हल्का लाठीचार्ज कर काबू पाया।

18 Mar 2023

इंदौर में बिग बॉस-16 विनर एमसी स्टैन के शो में करणी सेना का हंगामा, कार्यक्रम को बीच में छोड़कर भागा रैपर

मशहूर रैपर एमसी स्टैन के इंदौर में शुक्रवार रात आयोजित कार्यक्रम में करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने जबर्दस्त हंगामा किया। करणी सेना का आरोप है स्टैन अपने गानों में गालियों का इस्तेमाल करते हुए युवाओं के बीच अश्लीलता फैला रहे हैं। चश्मदीदों ने बताया कि लसूड़िया क्षेत्र के एक होटल में हुए हंगामे के बाद आयोजकों को खुले आकाश तले हो रहा यह कार्यक्रम बीच में ही रोकना पड़ा, जिससे रियल्टी टीवी शो 'बिग बॉस' के 16वें संस्करण के विजेता रैपर को देखने-सुनने आए उनके प्रशंसकों में खासी नाराजगी देखी गई।

चश्मदीदों के मुताबिक, पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों पर हल्का लाठीचार्ज कर काबू पाया। करणी सेना के जिलाध्यक्ष अनुराग प्रताप सिंह राघव ने शनिवार को कहा, एमसी स्टैन अपने गानों में गालियों का इस्तेमाल करते हुए युवाओं के बीच अश्लीलता फैला रहे हैं। इसके मद्देनजर हमने कार्यक्रम आयोजकों, होटल प्रबंधन और पुलिस-प्रशासन को पहले ही सूचना दे दी थी कि अगर स्टैन ने इंदौर में अपनी प्रस्तुति के दौरान अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया, तो करणी सेना उन्हें जूते मारेगी।

राघव ने आरोप लगाया कि स्टैन ने इंदौर में अपनी प्रस्तुति के दौरान युवा दर्शकों के सामने गंदी गाली का प्रयोग किया और अभद्र भाषा वाले गाने गाए। उन्होंने दावा किया कि स्टैन द्वारा अपनी प्रस्तुति के दौरान अभद्र भाषा के इस्तेमाल के बाद करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने मोर्चा संभाला, जिससे रैपर को मौके से तुरंत रवाना होना पड़ा।इस बीच, हंगामे के कुछ वीडियो सामने आए हैं, जिनमें करणी सेना के कार्यकर्ता स्टैन की रवानगी के बाद उनके कार्यक्रम के खाली मंच पर चढ़कर इस पर एक तरह से कब्जा करते दिखाए दे रहे हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News