Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

रूस-यूक्रेन युद्ध: संघर्ष विराम की चीन की मांग का अमेरिका ने किया विरोध

पश्चिमी जगत के अनेक बड़े नेता यूक्रेन का दौरा भी कर चुके हैं। अब चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग अगले सप्ताह रूस के दौरे पर जा रहे हैं। 

18 Mar 2023

रूस-यूक्रेन युद्ध: संघर्ष विराम की चीन की मांग का अमेरिका ने किया विरोध

वाशिंगटन, 18 मार्च। यूक्रेन पर रूस के हमले के एक साल से अधिक समय बाद भी युद्ध रुक नहीं रहा है। अब दोनों देशों के बीच संघर्ष विराम को लेकर अमेरिका और चीन के मतभेद सामने आए हैं। अमेरिका ने यूक्रेन में संघर्ष विराम संबंधी चीन की मांग के विरोध की बात कही है। यूक्रेन पर रूसी हमले के बाद अमेरिका सहित पश्चिमी जगत खुलकर यूक्रेन के साथ खड़ा नजर आ रहा है।

पश्चिमी जगत के अनेक बड़े नेता यूक्रेन का दौरा भी कर चुके हैं। अब चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग अगले सप्ताह रूस के दौरे पर जा रहे हैं। जिनपिंग के रूस दौरे को युद्ध के दौर में रूस के साथ चीन के खड़े होने के रूप में माना जा रहा है।

माना जा रहा है कि रूस दौरे के दौरान चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन से मुलाकात के दौरान यूक्रेन में संघर्ष विराम की मांग करेंगे। अमेरिका ने ऐसी किसी मांग का विरोध किया है।

अमेरिका ने ऐसी किसी मांग का विरोध किया है।अमेरिकी का राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कहा कि अमेरिका यूक्रेन में संघर्ष विराम की चीन की मांग का विरोध करता है। क्योंकि इससे रूस को फायदा होगा और क्रेमलिन को एक नये आक्रमण की तैयारी करने में मदद मिलेगी।

 चीन के आधिकारिक नाम पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना के संक्षिप्तीकरण पीआरसी का इस्तेमाल करते हुए उन्होंने कहा कि हम निश्चित तौर पर संघर्ष विराम की मांग का समर्थन नहीं करते हैं। जिसका आह्वान पीआरसी मॉस्को में एक बैठक में करेगा, जिससे रूस को फायदा होगा।

अमेरिका पिछले एक साल से रूस के आक्रमण के खिलाफ यूक्रेन की मदद कर रहा है। वह चिंतित है कि युद्धविराम को प्राथमिकता देने से रूसी बलों पर दबाव कम हो जाएगा।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News