Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

क्या गिरफ्तार हो सकते हैं व्लादिमीर पुतिन? ICC के अरेस्ट वारंट का कितना असर

पुतिन की गिरफ्तारी का क्या और कितना असर होगा, हेग स्थित अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी 

18 Mar 2023

क्या गिरफ्तार हो सकते हैं व्लादिमीर पुतिन? ICC के अरेस्ट वारंट का कितना असर

हेग में अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय (आईसीसी) ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। पुतिन पर यूक्रेन में युद्ध अपराधों के लिए जिम्मेदार होने का आरोप लगाया गया है। आरोपों में बच्चों का अवैध निर्वासन जैसे गंभीर अपराध भी शामिल है।

आरोप पत्र में पुतिन के अलावा लवोवा-बेलोवा भी सह-आरोपी हैं, जो रूसी राष्ट्रपति के कार्यालय में बच्चों के अधिकार आयुक्त हैं। क्रेमलिन ने हालांकि इस वारंट को टॉयलेट पेपर करार दिया हो लेकिन, सवाल यह है कि क्या पुतिन गिरफ्तार हो सकते हैं? आईसीसी के अरेस्ट का पुतिन पर क्या और कितना असर हो सकता है।

क्रेमलिन ने आईसीसी के आरोपों से इनकार किया है और कहा है कि गिरफ्तारी वारंट कानूनी रूप से "शून्य" है क्योंकि मॉस्को आईसीसी के अधिकार क्षेत्र को मान्यता नहीं देता है। इसके अलावा रूस आईसीसी का सदस्य भी नहीं है।

पुतिन के अरेस्ट वारंट को लेकर नई बहस शुरू हो गई है। रूसी नेताओं ने ललकारते हुए पूछा है कि किस देश में इतना दम है जो पुतिन को गिरफ्तार कर सके। वहीं, रूस के विपक्षी नेताओं ने इस फैसले की सराहना की और कहा कि पुतिन को गिरफ्तार कर लिया जाना चाहिए।

ICC के बयान के अनुसार, रूसी राष्ट्रपति "बच्चों के अवैध निर्वासन के युद्ध अपराध और यूक्रेन के कब्जे वाले क्षेत्रों से रूस में बच्चों के अवैध हस्तांतरण के लिए कथित रूप से जिम्मेदार हैं"। यह मानने के लिए "उचित आधार" हैं कि पुतिन ने "दूसरों के साथ संयुक्त रूप से सीधे तौर पर कार्य किए हैं और" कृत्यों को अंजाम देने वाले नागरिक और सैन्य अधीनस्थों पर ठीक से नियंत्रण करने में विफल रहे हैं।

संयुक्त राष्ट्र जांच आयोग की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए बीबीसी ने एक रिपोर्ट में कहा कि इनमें से कुछ बच्चों को रूसी नागरिकता लेने के लिए मजबूर किया गया था और उन्हें पालक परिवारों में रखा गया था, जिसके कारण वे रूस में "स्थायी रूप से" रह गए।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News