Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

खालिस्तान समर्थक अमृतपाल की कार बरामद, चाचा गिरफ्तार

पंजाब पुलिस अब तक अमृतपाल के 112 समर्थकों को गिरफ्तार कर चुकी है।

20 Mar 2023

खालिस्तान समर्थक अमृतपाल की कार बरामद, चाचा गिरफ्तार

चंडीगढ़। पंजाब पुलिस ने खालिस्तान समर्थक अलगाववादी अमृतपाल के चाचा को जालंधर में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अमृतपाल की वह कार बरामद कर ली है जिसमें वह फरार हुआ था। अमृतपाल की तलाश में पुलिस ने पिछले दो दिन से जालंधर व अमृतसर के गांवों को घेर रखा है।

पंजाब पुलिस अब तक अमृतपाल के 112 समर्थकों को गिरफ्तार कर चुकी है। रविवार रात अमृतपाल के खिलाफ जालंधर में एक और मामला दर्ज किया गया है। अमृतपाल के खिलाफ अब तक पंजाब के अलग-अलग पुलिस थानों में सात मामले दर्ज हो चुके हैं।

पुलिस अभी भी जालंधर के गांव सरी को घेरे हुए है। यहां अमृतपाल का चाचा हरजीत सिंह छिपा हुआ था। रविवार रात करीब दो बजे हरजीत सिंह ने सरेंडर करने का इशारा किया। इसके बाद जिस घर मे हरजीत सिंह छिपा था उस घर को चारों तरफ से घेरकर पुलिस व पैरा मिलिट्री के जवान भीतर गए। उन्होंने हरजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार हरजीत सिंह हर समय अमृतपाल के साथ रहता था। अमृतपाल जिस गाड़ी से भागा उसे हरजीत सिंह चला रहा था। पुलिस ने हरजीत सिंह की निशानदेही पर आज सुबह अमृतपाल की पसंदीदा चर्चित मर्सीडीज कार को बरामद कर लिया। पुलिस का कहना है कि वह इसी कार से फरार हुआ।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News