तारातला हादसे में पूर्व मेयर फिरहाद एवं दो पार्षदों के नाम शिकायत दर्ज; मरने वालों की संख्या हुई 17
पिछले वाम मोर्चा शासन के दौरान राज्य के शैक्षणिक संस्थानों में भर्तियों में अनियमितताओं से संबंधित कई शिकायतें सामने आई हैं।
कोलकाता। पार्थ चटर्जी द्वारा कोर्ट में पेशी के दौरान सुजन चक्रवर्ती पर लगाये गये आरोपों को लेकर तृणमूल प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा कि ना तो हम पार्थ चटर्जी के बयान का समर्थन करतें हैं और ना ही विरोध लेकिन हम सच्चाई के साथ हैं। उन्होंने विस्फोटक आरोप लगाते हुए दावा किया कि माकपा के वरिष्ठ नेता की सुजन चक्रवर्ती की पत्नी ने कोलकाता के एक कथित कॉलेज में गैर-शिक्षण की नौकरी बिना परीक्षा में शामिल हुए या क्वालीफाई किए हासिल की।
कुणाल घोष ने आरोप लगाया कि माकपा केंद्रीय समिति के सदस्य की पत्नी मिली चक्रवर्ती और विधानसभा में वामदल के पूर्व नेता सुजन चक्रवर्ती ने इस पर परीक्षा दिए बिना दीनबंधु एंड्रयूज कॉलेज में हाउस कीपर की नौकरी हासिल की।
पिछले वाम मोर्चा शासन के दौरान राज्य के शैक्षणिक संस्थानों में भर्तियों में अनियमितताओं से संबंधित कई शिकायतें सामने आई हैं। इन्हें आगे की जांच के लिए राज्य के शिक्षा मंत्री ब्रत्य बसु के कार्यालय को भेज दिया गया है। पिछले दस्तावेजों को जांच होने दीजिए और शिकायतों पर गौर कीजिए।
कुणाल घोष ने दावा किया कि मिली चक्रवर्ती 2021 में सेवानिवृत्त होने तक 34 साल तक दीनबंधु एंड्रयूज कॉलेज के साथ एक कर्मचारी के रूप में जुड़ी रहीं।
उन्होंने यह भी दावा किया कि माकपा नेता की पत्नी 55,000 रुपये प्रति माह के आधार वेतन के साथ कॉलेज से सेवानिवृत्त हुईं और हकदार हैं पेंशन के लिए। साथ ही उन्होंने कहा कि माकपा के फुलटाइमर कॉमरेडों को अवैध तरीके से नियुक्ती मिली हैं जिसके दस्तावेजों की जांच की जा रही हैं।