Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

राष्ट्रपति ने किया बेलूर मठ का दौरा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू  की अगवानी मिशन के महासचिव स्वामी सुविरंदाजी महाराज ने की।

28 Mar 2023

राष्ट्रपति ने किया बेलूर मठ का दौरा

कोलकाता, 28 मार्च (हि.स.)। पश्चिम बंगाल की दो दिवसीय यात्रा के दूसरे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू प्रसिद्ध बेलूर मठ पहुंचीं, जहां उनकी अगवानी मिशन के महासचिव स्वामी सुविरंदाजी महाराज ने की।

राष्ट्रपति यहां मुख्य मंदिर के साथ परिसर में स्थित स्वामी विवेकानंद के कक्ष में भी गईं, जहां वे ध्यान लगाते थे। राष्ट्रपति ने पूरे परिसर का भ्रमण किया। राष्ट्रपति की सुरक्षा के मद्देनजर सभी आगंतुकों के लिए मठ सुबह 10 बजे तक बंद रखा गया था।

सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था के बीच राष्ट्रपति मुर्मू सुबह नौ बजे राजभवन कोलकाता से बेलूर मठ के लिए रवाना हुई थीं। इसके बाद वे यूको बैंक के 80 साल पूरे होने पर आयोजित समारोह में शामिल होंगी। दोपहर बाद राष्ट्रपति गुरुदेव रवींद्र नाथ ठाकुर द्वारा स्थापित विश्वभारती विश्वविद्यालय के वार्षिक दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए शांति निकेतन जाएंगी।

राष्ट्रपति सोमवार को कोलकाता पहुंचीं हैं। यात्रा के पहले दिन उन्होंने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के पैतृक आवास नेताजी भवन का दौरा किया था। उन्होंने ठाकुर परिवार के घर जोरासांको का भी दौरा किया। शाम को नेताजी इंडोर स्टेडियम में उनका नागरिक अभिनंदन किया गया, जहां राज्यपाल सी वी आनंद बोस और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मौजूद थीं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News