Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

ममता देंगी धरना और अभिषेक करेंगे रैली, बुधवार को चढ़ेगा कोलकाता का राजनीतिक तापमान

दोपहर 12 बजे से ममता का धरना शुरू होना है जबकि अभिषेक की सभा दोपहर एक बजे शुरू होगी।

28 Mar 2023

ममता देंगी धरना और अभिषेक करेंगे रैली, बुधवार को चढ़ेगा कोलकाता का राजनीतिक तापमान

कोलकाता, 28 मार्च(हि.स.)। बुधवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में एक तरफ जहां मुख्यमंत्री ममता बनर्जी रेड रोड स्थित अंबेडकर प्रतिमा के सामने दो दिवसीय धरना शुरू करेंगी, वहीं दूसरी तरफ तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी शहीद मीनार मैदान में छात्र-युवा रैली करेंगे। दोनों कार्यक्रम स्थलों के बीच की दूरी महज 1.2 किमी की है। एक तरफ ममता के धरने में नेताओं और मंत्रियों के साथ वीआईपी की भीड़ होगी वहीं अभिषेक की सभा में तृणमूल समर्थक छात्र और युवा बड़ी तादाद में जुटेंगे। दोपहर 12 बजे से ममता का धरना शुरू होना है जबकि अभिषेक की सभा दोपहर एक बजे शुरू होगी। तृणमूल सूत्रों के मुताबिक, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक दोपहर दो बजे तक अपना भाषण शुरू करेंगे।

राजनीतिक विशेषज्ञों के मुताबिक राज्य में जिस तरह से भर्ती भ्रष्टाचार की जांच चल रही है, उससे तृणमूल दबाव में है। डैमेज कंट्रोल के तहत धरना-प्रदर्शन कर केंद्र पर पलटवार करना ही तृणमूल का मकसद बताया जा रहा है।

ममता बनर्जी ने अपने कार्यक्रम की घोषणा करते हुए कहा था कि उनका धरना केंद्र से राज्य को मिलने वाले आर्थिक अनुदान रोके जाने के खिलाफ है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया था कि मुख्यमंत्री की हैसियत से ही धरने पर बैठेंगी। हालांकि भाजपा सहित अन्य विपक्षी पार्टियों का कहना है कि ममता का दो दिवसीय धरना कार्यक्रम राज्य में भर्ती भ्रष्टाचार को लेकर सत्ता के प्रति बने प्रतिकूल माहौल से ध्यान हटाने की कोशिश है। दूसरी तरफ अभिषेक बनर्जी की रैली के जरिये छात्रों और युवाओं में संगठन को लेकर आत्मविश्वास पैदा करने की कोशिश के तहत देखा जा रहा है। 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News