वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
मृतकों में पीरटांड़ थाना के नवासार निवासी प्रवीण मरांडी और दिलीप मुर्मू हैं।
गिरिडीह। जिले के पीरटांड़ थाना इलाके के गिरिडीह डुमरी रोड के हरलाडीह मोड में सोमवार की देर रात हुए सड़क हादसे में दो बाइक सवार युवकों की मौत हो गई। मृतकों में पीरटांड़ थाना के नवासार निवासी प्रवीण मरांडी और दिलीप मुर्मू हैं।
सूचना पर पहुंचे पीरटांड़ थाना प्रभारी दिलशन बिरूआ ने मंगलवार को दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। उन्होंने बताया कि दोनों बाइक सवार युवक बाइक से घर जा रहे थे। इसी दौरान हरलाडीह मोड पर बाइक का संतुलन बिगड़ गया और एक पेड़ से जा टकराई। हादसे में दोनों की मौत हो गयी।