Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic

अमित शाह का दो अप्रैल को होने वाला सासाराम दौरा स्थगित

जिले में रामनवमी पर हुई हिंसा के बाद धारा-144 लगाई गई है, जिसकी वजह से गृहमंत्री का दौरा रद्द कर दिया गया है।

01 Apr 2023

अमित शाह का दो अप्रैल को होने वाला सासाराम दौरा स्थगित

पटना। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का दो अप्रैल को होने वाला सासाराम दौरा स्थगित कर दिया गया है। जिले में रामनवमी पर हुई हिंसा के बाद धारा-144 लगाई गई है, जिसकी वजह से गृहमंत्री का दौरा रद्द कर दिया गया है।

इसकी जानकारी देते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि सम्राट अशोक हमारे आराध्य हैं। हम लोगों ने बहुत उत्साह के साथ उनका कार्यक्रम निश्चित किया था लेकिन दुर्भाग्य है कि बिहार सरकार सुरक्षा देने में सक्षम नहीं है। जहां कार्यक्रम होना है, वहां 144 धारा लगा दिया गया। इससे केंद्रीय गृहमंत्री का कार्यक्रम रद्द करना पड़ रहा है।

उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि उनसे बिहार नहीं संभल रहा है। पूरे राज्य में अराजक स्थिति बनी हुई है। सासाराम की तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए वहां के कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है। नवादा के हिसुआ में होने वाले अमित शाह के कार्यक्रम को पूर्ववत रखा गया है। वे नवादा में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके लिए शनिवार को ही अमित शाह पटना आएंगे और दो अप्रैल को वे नवादा में जनसभा को संबोधित करेंगे।

उल्लेखनीय है कि 30 मार्च को रामनवमी की रात में रोहतास जिले के नगर थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम मदार दरवाजा में रामनवमी जुलूस के दौरान दो समुदाय के युवकों के बीच आपत्तिजनक शब्दों को लेकर विवाद हो गया था। अगले दिन 11.00 बजे ग्राम मदार दरवाजा में दोनों समुदायों के कतिपय आसमाजिक तत्वों के बीच पथराव एवं आंशिक आगजनी की घटना हुई। मामले में अभी तक 20 लोगों की गिरफ्तारी हुई है।

सासाराम के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संतोष राय ने बताया कि स्थिति नियन्त्रण में है। शनिवार सुबह इलाके में शांति बनी हुई है। घटना के बाद बड़ी संख्या में पुलिस की तैनाती की गई है और शरारती तत्वों पर नजर रखी जा रही है। सोशल मीडिया के जरिए अफवाह फैलाने वालों पर भी पुलिस की नजर है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News