Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सलीम दुर्रानी का निधन

उन्होंने आज (रविवार) सुबह यहां अंतिम सांस ली। उन्हें कैंसर था।

02 Apr 2023

भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सलीम दुर्रानी का निधन

जाम नगर (गुजरात)। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सलीम दुर्रानी का लंबी बीमारी के बाद 88 वर्ष की आयु में निधन हो गया । उन्होंने आज (रविवार) सुबह यहां अंतिम सांस ली। उन्हें कैंसर था।

सलीम दुर्रानी का जन्म 11 दिसंबर, 1934 को अफगानिस्तान के काबुल में हुआ था। आठ महीने के दुर्रानी को लेकर उनका परिवार पाकिस्तान के कराची में आकर बस गया था। भारत और पाकिस्तान के बंटवारे के दौरान दुर्रानी का परिवार भारत आ गया।

क्रिकेट जगत में सलीम दुर्रानी ने 60-70 के दशक में अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से खास पहचान बनाई। भारतीय क्रिकेट इतिहास में दुर्रानी को शानदार ऑलराउंडर के तौर पर जाना जाता है। उन्होंने 1960 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुंबई टेस्ट के करियर शुरू किया था। दुर्रानी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते थे।

दुर्रानी ने भारत की ओर से कुल 29 टेस्ट मैच खेले। इस दौरान उन्होंने 1202 रन बनाए। इनमें एक शतक और सात अर्धशतक शामिल हैं। इसके अलावा उन्होंने 75 विकेट लिए। सलीम दुर्रानी पहले ऐसे भारतीय क्रिकेटर हैं, जिन्हें साठ के दशक में ही अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News